अलीगढ़ कल्चरल क्लब के सचिव पंकज धीरज ने कहा- स्थानीय चित्रकारों को निखार रहे हैं पारसमणि
Aligarh, Uttar Pradesh, India। कला व संस्कृति की इस माटी ने अनेक प्रसिद्ध कलाकर दिए हैं। यहां के चित्रकारों को आर्टिस्ट पारसमणि निखार कर नये शिखर पर पहुंचा रहे हैं। उक्त विचार सामाजिक कार्यकर्ता व अलीगढ़ कल्चरल क्लब Aligarh cultural club के सचिव पंकज धीरज ने अलीगढ़ में पारसमणि आर्ट क्लासेज पर आयोजित सम्मान समारोह में व्यक्त किये।
माधुरी दीक्षित के ड्राइंग रूम में चित्र
पंकज धीरज ने बताया कि पारसमणि द्वारा सुपर स्टार माधुरी दीक्षित Madhuri dixit के बनाये गए पोट्रेट को वे मुम्बई Mumbai में उन्हें भेंट कर चुके हैं। जिसे उन्होंने आने ड्रॉइंग रूम में सुशोभित कर रखा है। रामघाट रोड स्थित पारसमणि आर्ट क्लासेज पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल नवरंग, कला निर्देशक रूप किशोर शर्मा, विलेश शर्मा, पारसमणि के साथ मुख्य अतिथि पंकज धीरज ने आर्ट क्लासेज के हुनरमंद कलाकारों को सर्टिफिकेट व मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
उभरते चित्रकारों को किया सम्मानित
कार्यक्रम अध्यक्ष अनिल नवरंग नें कहा कि हर व्यक्ति में प्रतिभा विराजमान है, बस जरूरत है उसे निखारने की। कला निर्देशक आरके शर्मा ने चित्रकार पारसमणि के साथ के अनुभवों को साझा किया। मंचासीन अथितियों नें बाल चित्रकार राजवी अग्रवाल के साथ पार्थ अरोरा, मणि शर्मा, संचित सिंघल, सुरभि शर्मा, निर्मल कुमारी, पूजा शर्मा, सुप्रिया शंकर, धीरज कुमारी, रूपेश दोहरे आदि उभरते हुए चित्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अन्य कलाकार उपस्थित रहे। अंत में सभी अतिथियों नें प्रतिभावान चित्रकार पारसमणि का जन्मदिन भी उल्लासपूर्वक मनाया।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- I Tested Every Wild Robin Casino Bonus Category Here Is What UK Players Ought To Know - October 14, 2026
- Music-Inspired Slots at Smash Casino - October 12, 2026