Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. आगरा विकास मंच ने निर्धन 12 वर्षीय विराट की जटिल और अति गंभीर हृदय चिकित्सा ओपन हार्ट सर्जरी एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट ओखला दिल्ली में डॉक्टर नीरज अवस्थी की देखरेख में कराई है। यह सर्जरी इतनी गंभीर थी कि एम्स सहित कोई भी हॉस्पिटल करने के लिए तैयार नहीं था।
इस सर्जरी में 8 लाख रुपए व्यय हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री सहायता कोष 4 लाख रुपए की सहायता दी है।
आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि आगरा विकास मंच द्वारा अब तक कराई गई 2000 सर्जरी में से यह सर्जरी सबसे दुर्लभ थी। हृदय को रक्त पहुंचाने वाली नसों के जन्म से उल्टा होने के कारण विराट का रंग कई बार नीला हो जाता था, आंखें लाल हो जाती थी और बेहोश भी हो जाता था विराट को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभी कुछ दिन दिल्ली में ही रहेगा।
आगरा विकास मंच के सुशील जैन, संदेश जैन, ध्रुव जैन, विजय सेठिया, योगेश मूथा, डॉ सुनील शर्मा, डॉक्टर बी के अग्रवाल, डॉक्टर रमेश धमीजा, सीए अरुण अग्रवाल, मृदुल पाठक, पंकज अग्रवाल, हेमंत भोजवानी, डॉक्टर विजय कत्याल, डॉक्टर विनय अग्रवाल, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने डॉक्टर नीरज अवस्थी की सराहना की है। विराट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- अखिलेश यादव का सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर तीखा तंज: बोले- ‘स्टूल से कुर्सी पर तो बैठा दिया, पर हाथ उठाने की इजाजत नहीं दी’ - October 8, 2026
- संभल में अनोखी अंतिम यात्रा: 15 किलोमीटर लंबी शव यात्रा में सबसे आगे चले पालतू हाथी ‘मोहन’ और ‘परमा’, वीडियो हुआ वायरल - October 8, 2026
- वाराणसी दौरा: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में टेका मत्था, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी रहे मौजूद - October 8, 2026