Onion Price Hike: भारत में त्योहारी सीजन के बीच प्याज के दाम ने रफ्तार पकड़ ली है। एक हफ्ते पहले प्याज 30-40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। लेकिन अब प्याज की कीमत 100 के पार जाने वाली है। 27 अक्टूबर शुक्रवार को दिल्ली के बाजार में प्याज 90 रूपये किलो बिका। दिल्ली के अलावा अन्य शहरों में भी प्याज के दाम आसमान छूने लगे हैं।
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के अलावा अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी प्याज कीमतों में जबर्दस्त उछाल देखने को मिला है। इन जगहों पर प्याज 70-80 रुपये तक बिक रहा है। यूपी की राजधानी लखनऊ में पहले 20 से 25 रुपया प्रति किलों बिकने वाला प्याज अचानक 65 से 70 रुपया किलो तक पहुंच गया है। ऐसा में जिस तरह से हर रोज प्याज 10 से 20 किलो महंगा हो रहा है। अंदेशा जताया जा रहा है कि दिल्ली में जल्द ही प्याज की कीमतें 100 रुपये किलो तक पहुंच सकती है।
- वाराणसी से वडनगर तक 2000 किमी की ‘सेवा यात्रा’ का आगरा में भव्य स्वागत, जनप्रतिनिधियों ने किया अभिनंदन - September 25, 2026
- आगरा में एक्मा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार: कपड़ा व्यापारियों के हितों की रक्षा करने का लिया संकल्प - September 25, 2026
- आगरा में ‘सीधी बात’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं ने की खास चर्चा: राज्यसभा सांसद नवीन जैन के साथ रोजगार, पर्यटन और जनगणना-2027 पर हुआ सीधा संवाद - September 25, 2026