Agra, Uttar Pradesh, India. रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी ने बुधवार को अपना वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया। होटल होली-डे इन में आयोजित सम्मेलन में महामारी के एक वर्ष में बेहतर कार्य करने वाले रोटेरियंस को सम्मानित किया गया।
हमें बस चलते रहना है
रोटेरियन राजेश सुराना ने क्लब की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि रोटरी क्लब के इस सत्र ने जीवन की कई बड़ी सीख दीं। क्लब ने आम लोगों को यह शिक्षा देने की भी कोशिश की कि उन्हें महामारी में न्यू नॉर्मल के साथ कैसे जीना है। रोटेरियन डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि जीवन में कई बदलाव हुए हैं और इन्हें अपनाना है, जब तक यह दौर कट नहीं जाता, हमें बस चलते रहना है।

मानवता के लिए काम किया
पूर्व मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन शिवराज भार्गव ने कहा कि कोरोना के इस दौर में रोटरी क्लब ने दुनिया भर में मानवता के लिए काम किया। भारत की बात करें तो 50 हजार से अधिक आॅक्सीजन कंसंट्रेटर लोगों की जीवन रक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा और क्या सहयोग किया जा सकता है, इस पर सरकारों के साथ चिंतन अभी जारी है।
रोटरी क्लब पूरी दुनिया में फैला
रोटेरियन शशि शिरोमणि ने कहा कि रोटरी बिना किसी सामाजिक भेदभाव के साथ काम करता है। रोटेरियन राममोहन गर्ग ने कहा कि रोटरी क्लब पूरी दुनिया में फैला हुआ है। रोटेरियंस मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। रोटेरियन डॉ. डीवी शर्मा ने कहा कि क्लब ने पोलियो अभियान की एक अभिनव पहल की थी और आज हमारा देश पोलियो मुक्त हो चुका है।

रोटरी क्लब सेवा भाव से कार्य करता हैः अमिताभ
रोटेरियन अमिताभ (पूर्व पीसीएस) ने कहा कि रोटरी क्लब सेवा भाव से कार्य करता है और समाज के सभी वर्गों को जोड़ता है। अध्यक्ष निर्वाचित राजकुमार सुराना ने महत्वपूर्ण संदेश एवं अतिथियों को धन्यवाद दिया। सभी सदस्यों को सर्टिफिकेट और पौधे भेंट कर हरे-भरे वातावरण का संदेश दिया गया।
महिला रोटरी क्लब गठित
इस दौरान रोटरी क्लब आगरा ताज सिटी की ओर से नये महिला रोटरी क्लब को गठित किया गया, जिसकी अध्यक्ष डॉ. जयदीप मल्होत्रा नियुक्त की गई हैं। क्लब की ओर से डॉ. जयदीप के साथ ही सचिव आशु मित्तल, कोषाध्यक्ष डॉ. वंदना सिंघल और निदेशक मयूरी मित्तल क्लब के बैनर और बैज लेने के लिए मौजूद थे।

इन्हें मिले अवॉर्ड
रोटेरियन संजय गोयल और संजय बंसल को रोटेरियन ऑफ द ईयर अवॉर्ड, डॉ. नीहारिका मल्होत्रा और डॉ. कहकशा खान को चैंपियन ऑफ सोशल मीडिया अवॉर्ड, अमिताभ को चैंपियन एडवाइजर, राजू सुराना को चैंपियन रोटेरियन, डॉ. डीवी शर्मा और डॉ. अमोल शिरोमणि को चैंपियन ऑफ मेडिकल केयर, मोतीलाल जैन को चैंपियन गाइड अवॉर्ड, इसके अलावा राजेश सुराना, राजीव सिंह आदि को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया।
ये रहे मौजूद
रोटेरियन अर्चना यादव, धीरज गोयल, राजीव कुमार द्विवेदी, डॉ. शरद गुप्ता, आशु मित्तल, डॉ. केशव मल्होत्रा, प्रभात माथुर, समीर राणा, डॉ. नरेंद्र शुक्ला, अतुल जैन आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
- Gok Verstandiger, Win Sneller in Nederland bij Slotoro Casino - October 16, 2026
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026