आगरा : सुबह के समय कोचिंग लेने के लिए जा रहे एक छात्र पर कुछ दबंग छात्र अचानक से टूट पड़े। छात्र को बेरहमी से मारापीटा और फिर अपनी अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए। जब तक पीड़ित छात्र को कुछ समझ आता सभी उसे धमकी देकर मौके से फरार हो गए। छात्र को मेडिकल व इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहाँ उसका मेडिकल हुआ और प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया।
पूरा मामला न्यू आगरा थाना क्षेत्र के भगवान टॉकीज का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित छात्र आकाश अकोला का रहने वाला है लेकिन एसएससी की तैयारी के चलते वह भगवान टॉकिज के पास ही किराये पर घर लेकर रह रहा है। वह सुबह अपने घर से कोचिंग के लिए निकला था। तभी रास्ते में कुछ लोग दोपहिया वाहनों से आये और उस पर टूट पड़े। उसे बेरहमी से मारा। वह कुछ समझ पाता तब तक आरोपी फरार हो गए लेकिन आकाश ने एक गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। न्यू आगरा थाने में शिकायत कराई और गाड़ी का नंबर भी पुलिस को दिया।
पुलिस गाड़ी के नंबर के माध्यम से आरोपियों तक पहुँच गई। पुलिस ने आरोपी से मोबाइल से बात की और उसे बुलाया लेकिन वह नहीं आया। इस पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़ित छात्र को मेडिकल व इलाज के लिए भेज दिया।
पीड़ित आकाश ने बताया कि वह कोचिंग जा रह था सभी पीछे से आये आरोपियों में उस पर हमला बोल दिया। वह समझ ही नहीं पाया कि आखिरकार उसके साथ मारपीट क्यों की गई जबकि वह आरोपियों को जानता तक नहीं है।
- ‘बीजेपी लाख षड्यंत्र कर ले, गठबंधन को छू भी नहीं सकती…’: ‘200 सीट’ वाले पोस्टर पर यूपी कांग्रेस प्रभारी का करारा जवाब” - October 25, 2026
- कांग्रेस के ‘200 सीट हक’ वाले पोस्टर पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- ”गठबंधन से बीजेपी के पेट में हुआ दर्द, डर के मारे लगवा रही नकली पोस्टर” - October 25, 2026
- सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की अटकलों के बीच होर्डिंग वार: अब “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा” के लगे पोस्टर - October 25, 2026