आगरा: सटोरियों और जुआरियों की धरपकड़ के लिए पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर चल रहा अभियान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हर थाना क्षेत्र से प्रतिदिन जुआरी और सटोरी गिरफ्तार किया जा रहे हैं। बीतीरात थाना ताजगंज पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलने वाले 07 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार जिनके कब्जे से रुपए 37,920, एक कार, एक के मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया।
आपको बताते चलें कि थाना ताजगंज पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर जुआ और सट्टा हो रहा है। मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया। जुआरी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागने लगे लेकिन घेराबंदी करके 7 जुआरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने 07 जुआरियों के कब्जे से रुपए 37,920, एक कार, एक के मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान बरामद किया। पुलिस ने जारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया और जेल भेज दिया।
- मानसिक स्वास्थ्य की अनदेखी जानलेवा: हर साल एक लाख मौतें, डॉ. चिनू अग्रवाल बोलीं— पारिवारिक तनाव और संवादहीनता बन रही बड़ी वजह - October 10, 2026
- सहारनपुर में बड़ा सड़क हादसा: शाकंभरी देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने मारी टक्कर, 4 की मौत 12 घायल - October 10, 2026
- CJP के दिल्ली प्रदर्शन पर गरमाई सियासत: अखिलेश बोले- ‘आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह बन जाएगा जंतर-मंतर’ - October 10, 2026