आगरा। थाना शाहगंज क्षेत्र के आजमपाड़ा में जहरीले लड्डू खिलाकर दंपत्ति की हत्या की साजिश मां ने ही अपने दो अन्य बेटों और बड़ी बहू के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने इस साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि हत्या के पीछे संपत्ति के बंटवारे का विवाद था। पुलिस ने मृतक की मां, बड़े भाई, उसकी पत्नी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति को लड्डू में जहर मिलाकर खिलाया गया था, जिससे उनकी मौत हो गई। घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने गहन जांच के बाद इस हत्याकांड का पर्दाफाश किया।
मृतक के साले ने पुलिस को व्हाट्सएप ऑडियो संदेश उपलब्ध कराया था, जिसमें उसका जीजा स्वयं और पत्नी को लड्डू खिलाए जाने के बाद अनहोनी की आशंका जता रहा था। इस साक्ष्य पर ही आगे बढ़ते हुए पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश किया।
- यूपी में एमएलसी चुनाव को लेकर सियासी पारा गर्म: 23 अक्टूबर को 11 शिक्षक और स्नातक सीटों पर मतदान, भाजपा और सपा ने झोंकी पूरी ताकत - October 19, 2026
- आगरा के थाना एकता क्षेत्र में सनसनीखेज मामला, 100 फुटा रोड पर नंगे पैर और सहमी हालत में घूमती मिली दिल्ली की युवती - October 19, 2026
- हापुड़ में विज्ञापन को लेकर हुए विवाद में पत्रकार की पीट-पीटकर हत्या, आटा मिल के पास हुई वारदात से सनसनी - October 19, 2026