कौशांबी। उत्तर प्रदेश के कौशांबी में जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि माता पिता ने अपनी 13 साल की बेटी को पांच लाख रुपए में बेच दिया। आरोपी बच्ची को एटा ले गया और वहां दो दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह उसके चुंगल से भागकर आयी तो माता पिता ने उसे अपने पास रखने से मना कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करारी थाना इलाके की 13 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि पड़ोस गांव बिहरोजपुर निवासी कमलेश पासी अक्सर उसके घर आता था। कई बार वह एटा जिले के राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के नगला रामपुर गांव के रहने वाले कर्मवीर यादव को भी साथ लेकर आता था। पीड़िता के अनुसार 14 मार्च 2025 को भी यह दोनो घर आए थे।
उस दिन शाम को माता पिता ने खाना दिया। खाना खाने के बाद नींद और चक्कर आने लगा। इसके बाद वह सो गई। दूसरे दिन जब नींद खुली तो उसने खुद को कर्मवीर यादव के घर एटा में पाया। पीड़िता के अनुसार पूछने पर कर्मवीर ने बताया कि उसने पांच लाख में माता पिता से उसको खरीदा है।
आरोप है कि दोनो दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर कर्मवीर ने उसके हाथ पैर बांध कर कई बार दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारपीट करता था और गाली गलौज करता था। 16 मार्च को रात में मौका पाकर वह दीवार फांदकर किसी तरह भाग निकली।
मामले की जांच कर रहे मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह की अगुवाई में टीम गठित कर दी गई है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। सर्विलांस सेल को भी अलर्ट किया गया है। सीओ के अनुसार, टीम के सदस्य एटा भी गए हैं। दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
साभार सहित
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026