आगरा। एएनटीएफ और कमला नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कार की बॉडी के भीतर 10 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे दो तस्करों को देर रात गिरफ्तार कर लिया। बरामद चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं और तिहाड़ जेल में रह चुके हैं। जेल के दौरान बढ़ा कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने फिर से तस्करी शुरू की। दोनों को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
एएनटीएफ इंस्पेक्टर हरविंदर मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में बड़ी मात्रा में चरस तस्करी की जा रही है। टीम ने गाड़ी का पीछा शुरू किया। बाद में सूचना मिली कि संदिग्ध वाहन सुल्तानगंज पुलिया की तरफ से फिरोजाबाद की दिशा में जा रहा है। इस पर इंस्पेक्टर ने कमला नगर थानाध्यक्ष योगेश नागर को जानकारी दी। दोनों टीमों ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
तलाशी के दौरान पुलिस को गाड़ी के दरवाजों और बॉडी के अंदर कई पैकेट मिले। इन्हें खोलने पर करीब 10 किलो चरस बरामद हुई। तस्करों ने इसे फिल्म पुष्पा से प्रेरित होकर इस तरह छुपाया था, जिससे पुलिस भी तरीके को देखकर चकित रह गई।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान बलवीर सिंह निवासी पंजाब और धर्मवीर राणा निवासी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों ने बताया कि वे चरस बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।
- आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में 26 अक्टूबर को भव्य धार्मिक आयोजन: नवीन संत भवन शिलान्यास और क्षमावाणी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर - October 24, 2026
- पीएम मोदी की तस्वीर पर कथित टोना-टोटका का वीडियो वायरल, मऊ पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस - October 24, 2026
- आगरा में डॉक्टर के क्लीनिक पर लूट का खुलासा, बिना नंबर प्लेट की थार के साथ मथुरा के पांच बदमाश गिरफ्तार - October 24, 2026