आगरा: खंदौली थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौत हो गई। घर लौट रहे 32 वर्षीय मोहन प्रताप की बाइक को पड़ाव चौराहे पर ईंट से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मृतक मोहन प्रताप हाथरस के शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव पवाली के रहने वाले थे और एचडीएफसी बैंक में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। दुर्घटना के समय वह अपनी बाइक से बैंक से घर लौट रहे थे। पड़ाव चौराहे पर पीछे से आ रहे ईंट से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर- ट्रॉली को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता जयवीर सिंह ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
मोहन प्रताप का छह साल पहले विवाह हुआ था। उन्होंने पीछे अपनी पत्नी और चार वर्षीय पुत्र ऋषभ को छोड़ा है।
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026