Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। गोकुल कस्बे में रात में एक से दो बजे के बीच भैंस चोर दो भैंसा मैक्स गाडी में लादकर ले गये। एक सप्ताह पहले गिरधर बघेल पुत्र बुद्धा लाल ने गोकुल की ओवरसीज बैंक शाखा से 1.20 लाख का लोन लेकर दो भैंस खरीदी थीं। भैंस उनके दरवाजे के सामने बंधी रहती थीं। रात को करीब एक से दो बजे के बीच सात से आठ की संख्या में आये चोर मैक्स गाडी में दोनों भैंस लादकर ले गये। घर के सामने से खोलने के बाद चोरों ने मैक्स गाडी को स्टेट बैंक शाखा और एटीएम की सीडियों के सामने आया और सीढियों के सहारे वह दोनों भैंस को गाडी में लादकर ले गये।
सीसीटीवी फुटेज में चोरों की गाडी के पीछे चलते दिख रहे हैं खाकी वर्दी वाले
बैंक शाखा के सामने ही चिकित्सक धर्मेन्द्र का क्लिीनिक भी है। बैंक शाखा, एटीएम और चिकित्सक के क्लिीनिक पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बैंक शाखा, एटीएम और चिकित्सक के यहां लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पूरा घटनाक्रम सामने आ गया।
सीसीटीवी फुटेज देखने बाद लोगों ने काटा हंगामा
पीडित गोकुल चेयरमैन संजय दीक्षित के पास पहुंचे। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। पीडित गिरधारी और महेश का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में सात से आठ लोग दिख रहे हैं। इन लोगों के मुहं भी ढके हुए नहीं हैं। महेश ने उस समय सनसनी फैला दी जब यह आरोप लगाया कि जिस मैक्स गाडी में दोनों भैंस को लादकर चोर लेग गये उस गाडी के पीछे दो पुलिसकर्मी भी चल रहे हैं। ये गाडी को पकड नहीं पा रहे हैं। पीडिते थाने पहुंच कर भैंस चोरी की तहरीर दे दी थी।
चयेरमैन गोकुल ने सीओ महावन से की मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
सीओ महावन विनय चौहान का कहना है कि इस घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा। जो कोई सिपाही इसमें संलिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
सीओ महावन विनय चौहान व थानाध्यक्ष शशि कुमार शर्मा से मांग की है कि इस घटना में जो भी पुलिस वाले संदिग्ध नजर आ रहे हैं, उनकी पूरी तहकीकात की जाये। और अगर वह इस घटना में संदिग्ध पाये जाते हैं तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की जाए।
राया में दीवार तोड कर बाइक ले गये चोर
राया थाना राया क्षेत्र में कस्वे के बलदेब रोड स्थित गुप्ता कालोनी में रात के समय चोरों ने दीवार तोड़ कर धर्मेंद्र गुप्ता की मोटरसाइकिल को चोरी कर ले गऐ। वहीं चंद कदम की दूरी पर पंकज पहलवान के खाली पड़े प्लाट की दीवार तोड़ चोर बाइक को निकालने का प्रयास कर ही रहे थे तभी अचानक खटपट की आवाज से पड़ोस में जगार हो गई। जगार होने पर चोर बाइक को छोड़ कर भाग निकले। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घटनाओं का संज्ञान लिया है।
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026
- Personalizacja Limitów Wpłat w Jackpot Bells Slot dla Polski - October 12, 2026
- Kasyno Irwin – proste kroki do rejestracji dla użytkowników z Polski - October 12, 2026