आगरा। ताजमहल पर शाहजहां के 370वें उर्स की शुरुआत हो गई है, जो 28 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान पर्यटकों के ताजमहल का दीदार नि_शुल्क हो हो रहा है। रविवार को निःशुल्क प्रवेश होने की वजह से ताजमहल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
रविवार के दिन ताजमहल में वैसे भी अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं, इसलिए आज भी बड़ी संख्या में पर्यटक ताजमहल देखने पहुंचे। इसके साथ ही शाहजहां के उर्स में शामिल होने के लिए ताजमहल पहुंचे लोगों की वजह से स्मारक में भारी भीड़ हो गई। ताजमहल में 27 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे के बाद और 28 जनवरी को पूरे दिन यह निःशुल्क प्रवेश हो सकेगा।
ताजमहल उर्स कमेटी के अध्यक्ष सैयद इब्राहिम जैदी ने बताया कि उर्स के पहले दिन दो बजे से गुस्ल फातिहा एवं दुआ की रस्म अदा की गई। 27 जनवरी को संदल की रस्म होगी। 28 जनवरी को चादरपोशी की जाएगी।
शाहजहां के उर्स के दौरान पुरातत्व विभाग सभी को ताजमहल में निःशुल्क प्रवेश देता है। आज ताजमहल के मुख्य मकबरे में शाहजहां और मुमताज की कब्रें भी खोल दी गईं। शाहजहां के उर्स के ताजमहल पर जुटने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यहां अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।
- श्री रामलीला महोत्सव: “भुजबल बिस्व जितहिं दसकंधर”… तलवार लहराकर और अट्टहास के साथ गरजा दशानन, आगरा में निकली लंकापति रावण की भव्य शाही सवारी - September 29, 2026
- भाजपा में कुछ ‘पहिये’ खुद को समझने लगे हैं स्टीयरिंग…सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए सहयोगी दलों पर कसा तंज - September 29, 2026
- महाराजा अग्रसेन जयंती: आगरा के बल्केश्वर में सजेगा विशाल एकता महायज्ञ, 1100 अग्रवंशी परिवार होंगे एक सूत्र में एकजुट - September 29, 2026