आगरा। खेरिया एयरपोर्ट को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दो महीने पहले भी धमकी दी गई थी। सोमवार को उस समय दहशत फैल गई जब इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी के ईमेल पर धमकी भरा मेल आया। मेल आने के बाद सभी सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआइएसएफ के साथ ही पुलिस ने बम निरोधक दस्ते के साथ परिसर का चप्पा-चप्पा छान मारा।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि इंडिगो के अधिकारी देवराज पांडे के ईमेल पर सोमवार दोपहर 11:56 बजे अज्ञात व्यक्ति द्वारा ईमेल भेजा गया।ईमेल में लिखा था कि हमने आपके एयरपोर्ट के शौचालय में काले बैग में बम छिपा दिया है।
इंडिगो के अधिकारी ने सीआईएसएफ और पुलिस को सूचना दी। परिसर में बने बाथरूम के आसपास का इलाका खाली करा दिया गया। बम निरोधक दस्ता और स्निफर डाग के साथ पुलिस टीम एयरपोर्ट पहुंची। शौचालय को चेक किया तो वहां कोई बैग नहीं था, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस और सीआइएसएफ की टीम ने करीब दो घंटे तक एयरपोर्ट परिसर का चप्पा-चप्पा चेक किया। वहां कोई संदिग्ध वस्तु नही मिली।
डीसीपी के अनुसार, ईमेल भेजने वाले के बारे में जानकारी जुटाने को सर्विलांस और साइबर क्राइम टीम को लगाया गया है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद इंटेलीजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। खेरिया हवाई अड्डे से सैन्य गतिविधियों के साथ हर दिन तीन शहर मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु फ्लाइट का संचालन होता है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026
- हैरतअंगेज: फिलीपींस की खदान से निकले ‘त्रिशूल’ और ‘वज्र’! 10,000 साल पुराने होने का दावा, नीलामी की बेस प्राइस 750 करोड़ रुपये - March 15, 2026
- आगरा STF का बड़ा एक्शन: SI भर्ती परीक्षा में ‘सेटिंग’ का झांसा देने वाले 3 साइबर ठग गिरफ्तार, राजस्थान से जुड़े थे तार - March 15, 2026