आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में आगरा-फ़िरोज़ाबाद हाईवे पर लोगों से भरा हुआ लोडिंग टेंपो पलट गया। घटना में दो लोगो की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अन्य घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गल्ला मंडी के सामने सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे करीब आगरा-फ़िरोज़ाबाद नेशनल हाईवे पर एक लोडिंग टेंपो पलट गया। इसमें 14 लोग सवार थे। सभी लोग बमरौली कटारा के गांव सबरतपुर निवासी बताए जा रहे हैं। वह मुरनैडा गांव में गमी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हाईवे पर गलत साइड पर सामने से आ रहे अन्य वाहनों को बचाने के चक्कर में लोडर पलट गया। हादसे बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में सबरतपुर निवासी 41 वर्षीय शंकर पुत्र रामकिशन और 70 वर्षीय ओमवती पत्नी पीतम सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में सोमवती पत्नी कलुआ, सुनीता पत्नी मंगल, नीरू पत्नी अवधेश, फूलवती पत्नी चोखेलाल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘फिर हेरा फेरी’ स्टाइल में ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 21 दिन में पैसा डबल करने का लालच देने वाले 3 शातिर गिरफ्तार - October 19, 2026
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला: बोले— ‘भारत न तो बांग्लादेश है और न ही फ्रांस, यहाँ साजिशों से नहीं केवल चुनावों से होता है सत्ता परिवर्तन’ - October 18, 2026
- मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग: फुटबॉल खेलकर लौटते समय हुआ हमला, ड्राइवर घायल - October 18, 2026