आगरा। महाराजा निषाद राज जयंती शोभायात्रा समिति की ओर से महाराजा निषादराज और महर्षि कश्यप के जन्मोत्सव पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
रविवार को यह जानकारी बल्केश्वर रोड स्थित एकलव्य वाटिका में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा के आमंत्रण-पत्र का विमोचन के दौरान दी।
अध्यक्ष अमर सिंह निषाद ने बताया कि 5 अप्रैल को मनोहरपुर स्थित एकलव्य वाटिका से दर्जनों झांकियों संग बैंडबाजे व ढोल नगाड़ो की धुन पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मनमोहक रूप में सजी झांकियों और भक्ति संगीत में झूमते गाते हज़ारो की संख्या में निषाद समाज के लोग शामिल होंगे।
शोभायात्रा में वृन्दावन के कलाकार शिव पार्वती और राधा-कृष्ण की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। शोभायात्रा का उद्द्घाटन विधायक छोटेलाल वर्मा करेंगे। इससे पहले 3 अप्रैल को आमंत्रण यात्रा निकाल कर शहर को आमंत्रित किया जायेगा। संयोजक मोहन सिंह वर्मा व सह संयोजक नाथूराम वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा निकालने का उद्देश्य बच्चों को संस्कारवान बनाना और अपनी संस्कृति से अवगत करना है।
यात्रा में सामाजिक एकजुटता की झलक दिखेगी। यात्रा से पहले दोपहर में विचार गोष्ठी और समाजसेवी सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर महामंत्री शांति प्रसाद निषाद, कोषाध्यक्ष सत्यवीर सिंह निषाद, सुंदर सिंह, ई. खूबीराम वर्मा, भगवान सिंह, सुन्दर सिंह, होतीलाल, ब्रजेश वर्मा, सुरेश चंद्र, प्रेम सिंह वर्मा, सवाई सिंह, शिशुपाल वर्मा, चेतन, वीरेंद्र, लाला आदि मौजूद रहे।
पुष्प वर्षा कर होगा 14 स्थानों पर स्वागत
महामंत्री शांति प्रसाद निषाद ने बताया कि शोभायात्रा एकलव्य वाटिका से शुरू होकर बल्केश्वर चौराहा, शनिदेव मंदिर, चांदनी चौक, साई मंदिर, कमला नगर टंकी से होते हुए मेन मार्किट, कावेरी कुञ्ज, सुभाष नगर, कर्मयोगी फुब्बारा, निषाद चौक से पुनः एकलव्य वाटिका पर समाप्त होगी। यात्रा का 14 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026