Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात जिलाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को मिशन शक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 17 से 25 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद, तहसील एवं ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को उनके अधिकार के विषय में जानकारी दी जा रही है।
प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान के लिए व्यापक कदम उठाये जा रहे हैं
श्री मिश्र ने कहा कि पुलिस के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जा रहा है, जो महिलाओं के प्रति अपराध करते हैं। उनके विरूद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व उनके सम्मान के लिए व्यापक कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला की सुरक्षा और सम्मान हमारी नैतिक एवं संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह द्वारा रोजगार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मथुरा पुलिस उनके साथ खड़ी है
कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मथुरा पुलिस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने वूमेन हेल्प लाइन 1090 के विषय में जानकारी देते हुए कहा कि इस नम्बर पर कॉल करने पर महिला द्वारा ही फोन उठाया जाता है और उस पर तुरन्त कार्यवाही की जाती है। इसी प्रकार 181 महिला हेल्प लाइन है, 112 आपातकालीन पुलिस सेवा हेतु जिस पर फोन करके तुरन्त मदद पायी जा सकती है।
श्री ग्रोवर ने कहा कि 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन का नम्बर है, जिसे सीधी शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए अलग से 1098 चाइल्ड हेल्प लाइन भी जारी किया गया है, जिससे बच्चों को और अधिक सुरक्षा प्रदान की जा सके।
नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी मिशन शक्ति के तहत लगातार जागरूक किया जा रहा हैं
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महावन कृष्णानन्द तिवारी, सीओ रोहित कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
पंचायत स्तर पर भी हो रहे प्रयास नगर पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर भी मिशन शक्ति के तहत लगातार जागरूक किया जा रहा हैं। अभियान के तहत नगर पंचायत सौंख में कार्यक्र्रम आयोजित कर चेयरमैन भगत सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना मगोर्रा शशि प्रकाश शर्मा, चौकी प्रभारी मौहित चौधरी, सभासद संजय गर्ग ने वार्ड नम्बर नौ में महिलाओं को जागरूकक किया।
- सहारनपुर में प्रोटोकॉल की बड़ी चूक; सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर असदुद्दीन ओवैसी को दे गई पुलिस - November 21, 2026
- लखनऊ में 5वां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह: पीएम मोदी बोले- ‘हुनरमंद युवाओं का रोजगार AI भी नहीं छीन सकता’ - November 21, 2026
- ‘कमल मुरझाने पर राधे-राधे कह रहे भाजपाई’: अखिलेश यादव ने साधा निशाना, ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ का दिया नारा - November 21, 2026