उत्तर प्रदेश के आगरा के खंदौली कस्बे में एक खौफनाक वारदात हुई। यहां पर कोचिंग के बाहर शिक्षक सुमित सिंह को गोली मार दी गई। गोली लगने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, गोलीकांड का आरोप दो छात्रों पर लगा, जो कोचिंग में पढ़ते थे। दोनों छात्रों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो शिक्षक को 39 और गोली मारने की बात कह रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।
बताया जा रहा है कि, आगरा के गांव मलूपुर निवासी शिक्षक सुमित सिंह रामरूवरूप विद्यालय के शिक्षक हैं। इसके साथ ही वो मलूपुर रोड पर एक कोचिंग का संचालन करते हैं। बताया जा रहा है कि, हाईस्कूल के दो छात्र यहां पर दो साल पहले कोचिंग ली थी। कहा जा रहा है कि, गुरुवार दोनों बाइक से कोचिंग के बाहर आए और शिक्षक को बाहर बुलाया। शिक्षक के आते ही उन्होंने तमंचा निकाला और उनपर फायर कर दिया।
इस दौरान उनके पैर में गोली लग गयी, जिसके कारण वो लहूलुहान होकर गिर गए। गोली चलने की आवाज से वहां पर हड़कंप मच गया। इस दौरान वहां पर लोग पहुंचे तो दोनों बाइक से फरार हो गए। वहीं, इस घटना के बाद आरोपियों की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें आरोपी कह रहे हैं 40 गोली मारनी हैं, 39 और रह गई हैं अभी।
- अवैध मतांतरण केस: कनाडा में छिपे मास्टरमाइंड दाऊद अहमद पर कसेगा शिकंजा, रेड कार्नर नोटिस जारी करने की तैयारी - March 2, 2026
- बच्चा ट्रेन में छूटा तो बदहवास होकर दौड़ी मां, आगरा कैंट स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में दो बार गिरी महिला, वीडियो वायरल - March 2, 2026
- कला के कैनवास पर आधी आबादी की हुंकार: केंद्रीय मंत्री बघेल बोले— ‘आज हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल रही हैं महिलाएं’ - March 2, 2026