dr bhanu pratap singh agra

लोक संस्कृति को समर्पित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 11-14 अक्टूबर तक, दीनदयाल धाम में योगी आदित्यनाथ करेंगे शुभारंभ, बृजेश पाठक करेंगे समापन, पढ़िए संपूर्ण जानकारी

ENTERTAINMENT

 आगरा सहित ब्रज संभाग की विभूतियों को दिया जाएगा ब्रज श्री सम्मान

डॉ. भानु प्रताप सिंह
Live Story Time

Agra / Mathura, Uttar Pradesh, Bharat, India. लोककला और लोक संस्कृति को समर्पित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला 11 से 14 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। स्थान है- दीनदयाल धाम, फरह, मथुरा। महोत्सव का उद्घाटन प्रातः 10 बजे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। समापन 14 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे से होगा, जिसके मुख्य अतिथि यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक हैं। बृज को समर्पित 27 कार्यक्रम होंगे। ग्राम्य विकास प्रदर्शनी लगेगी। मेला का मुख्य आकर्षण डिजिटल प्रदर्शनी, ईको फ्रेंडली आतिशबाजी और अन्य कार्यक्रम हैं। महोत्सव मेला में सभी को आमंत्रित किया गया है।

यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के अध्यक्ष एड. सोनलाल शर्मा, मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक और पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष मधुसूदन दादू, मंत्री केशव कुमार शर्मा और कोषाध्यक्ष सीए अभिषेक जैन की देखरेख में हो रहा है। एडवोकेट नीरज कुमार गर्ग सर्व व्यवस्था प्रमुख हैं।

13 अक्टूबर, 2023 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार पर केन्द्रित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी  प्रातः 10 बजे से दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा में होगी। मुख्य अतिथि प्रोफेसर आशु रानी, कुलपति डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. मनोज राठौर और सहसंयोजक डॉ. रजनीश त्यागी व डॉ. कमल कौशिक हैं।

आगरा से आयोजित होने वाली कार्यक्रमों की श्रृंखला में सरोजिनी नायडू एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता की संयोजन में 14 अक्टूबर को राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है, जो दीनदयाल धाम पर ही आयोजित होगी। आगरा के 300 से अधिक संख्या डॉक्टर प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक।

डॉ. भानु प्रताप सिंह
महोत्सव मेला का पोस्टर विमोचन करते कार्यकर्ता।

मेला मंत्री मनीष अग्रवाल ने दीनदयाल धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की विवरण को मीडिया के समक्ष रखते हुए कहा कि दीनदयाल धाम आगरा और मथुरा दोनों की सीमाओं के बीच में स्थित वह शक्ति केंद्र है जहां पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जैसे महामानव का जन्म हुआ था। उनके इस जन्मोत्सव पर लोक कला लोक संस्कृति को समर्पित एक विराट मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में 4 दिन के दौरान दर्जनों की संख्या में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। यह पहला मौका होगा जब आगरा से भी सर्वाधिक संख्या में धाम पर कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं। जन्मोत्सव के माध्यम से पंडित जी के विचारों, राष्ट्र के प्रति उनकी भावनाओं, एकात्म मानववाद और अंतोदय जैसे विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा

अन्य कार्यक्रमों विवरण निम्नवत है-

10 अक्टूबर, 2023 के कार्यक्रम

पंडित मनीष शर्मा द्वारा सुंदरकांड पाठ एवं कीर्तन। समयः सायं 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक। स्थानः मंदिर परिसर।

कार्यक्रम संयोजक श्री अशोक कुमार शर्मा (दाढ़ी वाले)

सहसंयोजकः श्री राज दर्शन पचौरी, श्री सम्राट शुक्ला

 

11 अक्टूबर 2023, बुधवार

  1. मेला शुभारंभ हवन। समयः प्रातः 8.30 बजे से। स्थानः मंदिर परिसर।

कार्यक्रम संयोजकः श्री भद्रपाल सिंह, सहसंयोजक श्री रामनरेश उपाध्याय

  1. रंगोली प्रतियोगिता। समयः 8:00 बजे से। स्थानः प्रदर्शनी स्थल।

मुख्य अतिथिः महामंडलेश्वर 1008 मैत्री गिरी जी महाराज, महामंडलेश्वर हेमा सरस्वती नन्द जी महाराज (जूना अखाड़ा), विशिष्ट अतिथिः राजेश चौधरी, विधायक मांट।

कार्यक्रम संयोजक: श्रीमती रीना सिंह, सहसंयोजक श्रीमती कमलेश चौहान।

  1. लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम (श्री महावीर चाहर द्वारा)। समयः शाम 7 बजे से। स्थानः मुख्य पण्डाल।

सौजन्यः संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश।

  1. मेला उद्घाटन एवं विराट किसान संगोष्ठी। समयः प्रातः 10:00 बजे से। स्थान: मुख्य पण्डाल।

मुख्य अतिथि : योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार।

आयोजकः दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति।

संयोजकः भारतीय किसान संघ मोहन सिंह चाहर, ऋषि कुमार, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रशांत पौनिया

  1. शिशु विद्यार्थियों का रंगमंचीय कार्यक्रम। समयः शाम 06:30 बजे से। स्थानः मुख्य पंडाल।

मुख्य अतिथिः श्री हरिशंकर जी, संगठन मंत्री, विद्या भारती बृज प्रांत।

विशिष्ट अतिथिः डॉ. देवेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, बाल अधिकार संरक्षण आयोग),  डॉ आर.पी. शर्मा।

कार्यक्रम संयोजकः जन शिक्षा समिति एवं प्रधानाचार्य फरह खंड

  1. सिया दंगल। समयः प्रातः 10:00 बजे से। स्थान : मुख्य पण्डाल।

सौजन्य : श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा।

मुख्य अतिथिः श्री पूरन प्रकाश विधायक, बल्देव मथुरा।

कार्यक्रम संयोजकः श्री देवी प्रसाद पाठक, श्री भवानी शंकर पचौरी, श्री राजदर्शन पचौरी, श्री विजय पाठक, श्री राजेश शुक्ला, श्री सम्राट शुक्ला, श्री ओम प्रकाश निषाद, श्री श्याम बाबू रावत।

डॉ. भानु प्रताप सिंह आगरा
प्रेसवार्ता में उपस्थित पदाधिकारी।

12 अक्टूबर 2023, गुरुवार

  1. हवन (पुरोहित विपिन बिहारी आर्य) व बधाई गीत (गाँव की महिलाओं द्वारा)। समयः प्रातः 8:00 बजे से। स्थानः स्मारक भवन।

उपस्थितिः श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, कैबिनेट मंत्री, गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, उत्तर प्रदेश।

कार्यक्रम संयोजक – श्री भद्रपाल, श्री रामनरेश उपाध्याय, श्री पवन पाठक, श्रीमती रीना सिंह।

  1. सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता। समयः प्रातः 9.00 बजे से। स्थानः पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर।

मुख्य अतिथिः श्री विनोद कुमार अग्रवाल (मेयर, मथुरा)

विशिष्ट अतिथिः श्री रविंद्र कुमार दीक्षित (प्राचार्य जी.आई.सी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, फरह) कार्यक्रम संयोजकः श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री निरंजन कटारा, श्री निरंजन सोलंकी, श्री शिव कुमार पाठक, श्री मुकेश गौड़।

  1. लोकगायन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। समयः पूर्वाह्न 11 बजे से। स्थान: मुख्य पण्डाल।

सौजन्यः संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश

  1. एकात्म मानववाद विषय गोष्ठी। समयः दोपहर 1:00 बजे से। स्थान : मधुकर सभागार।

मुख्य अतिथिः श्री इंद्रेश जी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)

कार्यक्रम संयोजकः श्री अरुण कुमार जिला कार्यवाह वृन्दावन, श्री शिव कुमार मथुरा, श्री राम पाठक, श्री सत्यप्रकाश, श्री कृष्ण गोपाल, श्री रवि कुमार, श्री शशिकांत, श्री नरेंद्र।

  1. कुश्ती दंगल। समयः अपराह्न 3 बजे से 6 बजे तक। स्थान : विद्यालय भवन के सामने मैदान में।

मुख्य अतिथिः श्री लक्ष्मीकांत बाजपेई (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी)

सौजन्यः श्री शोभाराम शर्मा, ठा. कुलदीप सिंह

कार्यक्रम संयोजकः श्री सुल्तान सिंह, श्री बृजमोहन गौड़, श्री ठाकुर महीपाल, श्री अनिल ब्लॉक प्रमुख, श्री राजदर्शन, श्री लालसिंह, श्री रामवीर पाठकस, श्री विजय पाठक, श्री सुरेश तरकर, श्री गोविन्द प्रधान, श्री पारस।

  1. वोदय कवि सम्मलेन। समयः शाम 7:00 बजे से। स्थान: मुख्य पण्डाल

कार्यक्रम संयोजकः श्री राजबहादुर राज।

सह-संयोजक श्री शशिकांत तिवारी।

  1. राष्ट्रीय कवयित्री सम्मलेन। समयः रात्रि 9:00 बजे से। स्थान : मुख्य पण्डाल

मुख्य अतिथिः श्री जयवीर सिंह जी, कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार

प्रायोजकः संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम संयोजकः श्री जगमोहन पाठक, श्री राजेंद्र शर्मा।

कवि संयोजकः श्री सचिन दीक्षित (कवि), आगरा।

आमंत्रित कवयित्रीः  श्रीमती कीर्तिकाले (दिल्ली), श्रीमती कविता तिवारी (लखनऊ), श्रीमती ममता शर्मा (आगरा) श्रीमती गौरी मिश्रा (नैनीताल), श्रीमती मनुवैशाली (शिवपुरी), श्रीमती बलजीत कौर (दिल्ली), श्रीमती तुषा शर्मा (मेरठ), श्रीमती प्रियंका राय (वाराणसी)

 

13 अक्टूबर 2023, शुक्रवार

  1. गौ पूजन एवं स्वस्थ गौवंश प्रतियोगिता। समयः प्रातः 9:00 बजे से। स्थान: गौशाला दीनदयाल ग्राम।

मुख्य अतिथिः प्रो. एके श्रीवास्तव, कुलपति पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान।

कार्यक्रम संयोजकः श्री हरिशंकर जी, मंत्री, कामधेनु गौशाला समिति

सह संयोजकः श्री महीपाल जी, श्री गोविंदा परखम

  1. भगवान श्रीराम स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता (फैंसी ड्रेस) सज्जा भगवान राम के विभिन्न स्वरूपों पर। समयः पूर्वाह्न 11.00 बजे से। स्थानः पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर।

मुख्य अतिथिः मेघ श्याम, विधायक, गोवर्धन, मथुरा

कार्यक्रम संयोजकः डॉ. मालती मिश्र, एकता जैन आगरा, श्री ओमप्रकाश शर्मा, श्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा, श्रीनिवास शर्मा।

  1. राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी “पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पर विचार। समयः प्रातः 10 बजे से। स्थानः दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान, डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा।

मुख्य अतिथिः प्रोफेसर आशु रानी, कुलपति डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा

कार्यक्रम संयोजकः डॉ. मनोज राठौर।

सहसंयोजकः डॉ. रजनीश त्यागी, डॉ. कमल कौशिक।

  1. बृज श्री सम्मान। समयः पूर्वाह्न एक बजे। स्थानः मधुकर सभागार।

विशिष्ट अतिथिः श्री शैलजा कांत मिश्र, उपाध्यक्ष, बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा

विशेष सहयोग : बृज तीर्थ विकास परिषद, मथुरा।

कार्यक्रम संयोजकः श्री राकेश गर्ग (आगरा), श्री सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), सह संयोजकः आदर्श नंदन गुप्ता (वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार)।

  1. भारतीय लोकगीत प्रतियोगिता। समयः दोपहर 2:00 बजे से। स्थानः पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर।

मुख्य अतिथिः गुरु मां साध्वी कंचन गिरी जी महाराज।

विशिष्ट अतिथिः श्रीमती सविता, प्रधान, दीनदयाल ग्राम।

कार्यक्रम संयोजकः श्रीमती रीना सिंह, डॉ. जमुना शर्मा।

सह संयोजक श्रीमती कमलेश चौहान, श्रीमती प्रमिला राजपूत।

  1. विराट कुश्ती दंगल। समयः अपराह्न 3:00 बजे से। स्थान : विद्यालय भवन के सामने मैदान में

मुख्य अतिथिः श्री निसिथ प्रमाणिक, केंद्रीय खेल राज्यमंत्री, भारत सरकार।

सौजन्यः श्री अनूप चौधरी (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष)

कार्यक्रम संयोजकः श्री विष्णु शुक्ला, श्री महेश पचौरी, श्री हरिओम पाठक, श्री अशोक शर्मा दाढ़ी वाले, श्री धर्मेंद्र (भोला) एवं छोटे दंगल की पूरी टीम।

  1. सांस्कृतिक कार्यक्रम (रास, चरकुला, मयूर नृत्य आदि)। समयः सायं 7:00 से। स्थानः स्थान : मुख्य पण्डाल।

मुख्य अतिथिः ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, सदस्य, विधान परिषद, उत्तर प्रदेश।

सौजन्यः संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश

कार्यक्रम संयोजकः श्री चिंतामणि, पूर्व प्रधान। सह संयोजकः ठाकुर पोहप सिंह

  1. आतिशबाजी शो (ईको फ्रेंडली)। समयः रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक। स्थान : दंगल मैदान, सरस्वती विद्या मंदिर के सामने।

मुख्य अतिथिः श्रीकांत शर्मा, विधायक मथुरा एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री उ. प्र. सरकार।

कार्यक्रम संयोजकः श्री आलोक बिंदल। सह संयोजकः श्री पुष्पेंद्र चौधरी

  1. जिकड़ी भजन। समयः रात्रि 10:00 बजे से। स्थान: मुख्य पण्डाल।

मुख्य अतिथिः श्रीकांत शर्मा, विधायक, मथुरा।

सौजन्यः बेसिक व माध्यमिक शिक्षक संघ, फरह खंड।

कार्यक्रम संयोजकः श्री मानसिंह राना, श्री हेमराज सिंह, श्री ललित रावत, श्री संजीव यादव, श्री लोकेन्द्र मिश्रा, श्री संजीव आजाद, शिक्षक संघ ब्लॉक फरह।

शूटर तारा शाहदेव के धर्म परिवर्तन मामले में रकीबुल हसन को आजीवन कारावास

14 अक्टूबर 2023, शनिवार

  1. मेघावी छात्र सम्मान समारोह। समयः 10:00 बजे से। स्थान: मधुकर सभागार।

मुख्य अतिथिः श्रीमती ऋतु माहेश्वरी, आयुक्त, आगरा मंडल आगरा।

कार्यक्रम संयोजकः श्री श्याम बाबू रावत, श्री निरंजन कटारा।

  1. रोजगार भारती के प्रकल्प एवं प्रशिक्षण स्वरोजगार एवं उद्यमिता विकास। समयः अपराह्न 1 बजे से। स्थान: मधुकर सभागार

मुख्य वक्ताः डॉ. हरीश रौतेला (बृज प्रान्त प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), उपस्थिति श्री पूरन डावर (वरिष्ठ उद्यमी) एवं श्री किशोर खन्ना (अध्यक्ष, रोजगार भारती)

  1. राष्ट्र निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका। समयः अपराह्न 3.30 बजे। स्थान: मधुकर सभागार

मुख्य अतिथिः श्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सरकार।

संयोजक: डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्राचार्य, एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा

  1. समापन एवं सम्मान समारोह: पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेले के अंतर्गत सहयोगी संस्थाओं, स्टॉल धारकों, समस्त कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिता के प्रतिभागी एवं विजेताओं का सम्मान। समयः सायं 5:30 बजे से। स्थान: मुख्य पण्डाल।

मुख्य अतिथिः श्री बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार।

कार्यक्रम संयोजकः श्री जगमोहन पाठक। सह संयोजकः श्री महीपाल परखम।

  1. भारतीय लोक कला (नृत्य विभिन्न प्रांतों की संस्कृति पर आधारित) एवं रास लीला। समयः रात्रि 8:00 बजे से। स्थान : मुख्य पण्डाल।

सौजन्यः संस्कृति विभाग

कार्यक्रम संयोजकः श्री नारायन सिंह लवानिया, श्री राकेश पाठक, श्री दुर्गेश पाठक।

इस मौके पर आयोजन समिति के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, स्मारक समिति के मंत्री केशव कुमार शर्मा,मेला मंत्री मनीष अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर प्रशांत गुप्ता,  भारतीय किसान संघ के प्रदेश मंत्री मोहन सिंह चाहर ,आशीष पाराशर, आगरा से मीडिया प्रभारी विजय गोयल, आशीष भटनागर, डॉ भानु प्रताप सिंह चपौटा उपस्थित रहे।

Dr. Bhanu Pratap Singh