आगरा। बृज धाम बना आगरा, बरसाना की तर्ज पर खेली खेली लट्ठामार होली। नाई की मंडी स्थित श्रीप्रेमनिधि जी मंदिर में रंगभरनी एकादशी के अवसर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। बरसाने की विश्व प्रसिद्ध श्री हरिप्रिया रासमंडली के द्वारा लट्ठामार होली का आयोजन जब हुआ तो बृज धाम का अलौकिक आनंद बरसने लगा।
पीत वस्त्र धारण किये ठाकुर श्याम बिहारी जी की दिव्य छवि को निहारते हुए भक्त स्वयं को गोप− गोपी ही समझने लगे। इसके बाद हवेली संगीतकार सदानंद भट्ट द्वारा होली के पद जब अपने मधुर कंठ से गाए गए तो उपस्थित जनसमूह श्रीकृष्ण के प्रेम में झूमता रहा।
चंदन और अबीर की तरंग संग फूलों की होली की सुगंध ने सभी को आनंदित किया। इस अवसर पर मुख्य सेवायत हरिमोहन गोस्वामी, सुनीत गोस्वामी, मंदिर प्रबंधक दिनेश पचौरी, आशीष पचौरी आदि उपस्थित रहे।
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026
- SI भर्ती परीक्षा में ‘पंडित’ शब्द पर बवाल: योगी सरकार के मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले- दोषी को मिले सख्त सजा - March 15, 2026