आगरा: शहर में डिजिटल अरेस्ट कर रुपये ठग लेने का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय बालूगंज की सेवानिवृत प्राचार्या डा. सरोज भार्गव ने धमका कर दो लाख रुपये ठग लिए। उन्हें और अधिक रकम की डिमांड को लेकर धमकी दी जा रही है।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ठगों ने शाहगंज क्षेत्र की शिक्षिका को डिजिटल अरेस्ट कर तनाव में डाल दिया था। चार घंटे बाद ही महिला शिक्षिका की मौत हो गई थी। डा. सरोज भार्गव साहित्य कुंज, एमजी रोड की रहने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि विगत 30 सितंबर की शाम चार बजे उनके व्हाट्सअप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम सुनील कुमार और पुलिस विभाग में तैनात बताया। उसने सरोज भार्गव से कहा कि तुम्हारे नाम से एक पार्सल मलेशिया भेजा गया है जिसमें कई फर्जी पासपोर्ट एवं कई फर्जी एटीएम कार्ड और ड्रग्स बरामद हुए हैं। वह धमकाने लगा कि यदि आपने पैसे नहीं दिये तो आपके परिवारीजनों एवं आपकी जान का खतरा है।
कॉल करने वालों ने अपने एकाउन्ट की डिटेल (ICICI Bank, Account Name: Seven Sky Hotel & Kitchen, Account No. 469805500052, IFSC Code- ICIC0004698, Branch Name- Vibhutikhand) भी भेज दी।
इस कॉल से प्रिंसिपल डर गईं और अगले ही दिन एक अक्टूबर को उन्होंने आरटीजीएस के माध्यम से दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिये। उन्होंने कहा कि आरोपी अब भी मुझे बराबर फोन करके डरा धमका रहा है और अधिक धनराशि लेने की डिमांड कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- आगरा में महिला आयोग की बड़ी जनसुनवाई: 17 मार्च को सर्किट हाउस में फरियाद सुनेंगी डॉ. बबीता चौहान - March 16, 2026
- Agra News: मोबाइल का ‘डिजिटल नशा’ अफीम-शराब से भी ज्यादा खतरनाक, नागरी प्रचारिणी सभा में गूंजी चेतावनी - March 15, 2026
- फूलों की होली और व्यापारिक मंथन: आगरा लोहा व्यापारी एसोसिएशन ने सरकार से मांगी आधुनिक मंडी - March 15, 2026