आगरा: निजी अस्पताल में अपनी प्रेमिका का शव छोड़कर फरार सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह सिपाही एसीपी छत्ता की पेशी में तैनात था। उसके खिलाफ युवती के भाई ने अपहरण, रेप और सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। सिपाही पर आरोप है कि उसने युवती के साथ रात को अपने कमरे पर बलात्कार किया और बाद में उसकी हत्या कर दी।
आरोपी सिपाही राघवेंद्र यादव मूल रूप से झांसी का रहने वाला है। वर्तमान में वह बेलनगंज में किराए पर रह रहा था। शुक्रवार की सुबह वह एक युवती के शव को यमुनापार के निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गया था। उसने अपने परिचित पुलिसकर्मी को बताया था कि युवती गुरुवार को आगरा आई थी और उसके कमरे पर रुकी थी। शुक्रवार सुबह उसने फांसी लगा ली। उस समय वह कमरे पर नहीं था, जब वापस आया तो उसे फंदे पर लटका पाया। इसके बाद वह उसे लेकर अस्पताल गया था, जहां शव छोड़कर भाग गया। सूचना पर मृतका के परिजन आगरा आ गए। युवती हमीरपुर की रहने वाली थी और हरियाणा के गुरुग्राम में किडनी केयर यूनिट में नर्स की नौकरी करती थी।
मृतका के भाई ने पुलिस को बताया कि आरोपी सिपाही और उसकी बहन ने डायलिसिस का कोर्स एक साथ किया था। तब से दोनों की जान-पहचान थी। उसने बहन से शादी का वादा किया था। गुरुवार को उसने बहला-फुसला कर बहन को आगरा बुला लिया था। अपने कमरे पर बहन के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी।
पुलिस मान रही है कि युवती से शादी से इंकार करने पर बात बिगड़ी। परिजनों ने भी शादी न करने की बात कही है। अब युवती की हत्या हुई या सुसाइड किया, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकेगा। पुलिस ने पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया है।
- दशकों के शोषण और जंजीरों के दर्द से मुक्ति: 2014 में बचाए गए हाथी राजू की कहानी, अब पौष्टिक आहार और चिकित्सीय देखरेख में कट रहे दिन - October 19, 2026
- सीतापुर में 17 साल की शादी और दो बच्चों को छोड़कर फेसबुक प्रेमी के पास गई पत्नी, पति ने खुद कराई दोनों की शादी - October 19, 2026
- आगरा में ‘बड़ा आदमी बनकर लौटेंगे’ पत्र लिखकर घर से भागे थे तीन बच्चे; पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद - October 19, 2026