गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 19 हेल्थ एटीएम का लोकार्पण किया। इसके साथ ही भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा अंगीकृत 500 टीबी रोगियों को पोषण पोटली एवं 500 बालिकाओं को हाइजीन किट वितरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही कहा डबल इंजन की भाजपा सरकार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सतत सुदृढ़ कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा, गोरखपुर में 2022 में कई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के लिए व प्रदेशभर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों, डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल्स के लिए हेल्थ एटीएम उपलब्ध कराए गए थे, मुझे प्रसन्नता है कि इसी क्रम में ये 19 हेल्थ एटीएम आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लग रहे हैं।
गोरखपुर वासियों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार देते हुए आज 19 Health ATM का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर 500 टी.बी. रोगियों को पोषण पोटली एवं 500 बालिकाओं को हाइजीन किट का वितरण भी हुआ।
डबल इंजन की भाजपा सरकार हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को सतत सुदृढ़ कर रही है।
जनपद वासियों एवं… pic.twitter.com/OCoXvR40hd
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 31, 2023
उन्होंने कहा, अगर समाज स्वस्थ होगा तो समाज भी सशक्त होगा, समाज सशक्त होगा तो राष्ट्र समर्थ होगा, राष्ट्र समर्थ होगा तो खुशहाली होगी और 2047 में भारत एक विकसित देश के रूप में स्थापित होगा। साथ ही कहा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता..सबसे पहली बात। हमने इस बात को तो माना है कि जागरूकता का अभाव भी बीमारी का कारण है।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता..सबसे पहली बात। हमने इस बात तो माना है कि जागरूकता का अभाव भी बीमारी का कारण है: #UPCM @myogiadityanath pic.twitter.com/BZXWPiC3EW
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) December 31, 2023
-एजेंसी
- यूपी में पूरी तरह प्रतिबंधित हुए हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुख्य सचिव और DGP को भेजा आदेश - September 29, 2026
- मिथिला मगन भई, आज सिया का जनम भयो… आगरा जनकपुरी महोत्सव में मां जानकी के प्राकट्य पर गूंजेंगे बधाई गीत, महिला समिति की विशेष नृत्य प्रस्तुतियां - September 29, 2026
- पितृपक्ष: पूर्वजों और दोहराते जीवन-पैटर्न को समझने का समय: Psychic Medium Daksh - September 29, 2026