आगरा। थाना रकाबगंज पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एसआर गली स्थित एक बंद मकान में अवैध सट्टेबाज़ी का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर मौके से आरोपियों को धर दबोचा।
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में उदय प्रताप, शाहिल, गब्बर, डेनियल, अशोक कुमार, चन्द्रप्रकाश, सोनू शर्मा, योगेन्द्र सिंह, शब्बीर, रामू और योगेश समेत कुल 14 लोग शामिल हैं। ये सभी सट्टा पर्चियों के जरिए खाई-बाड़ी का अवैध काम कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से ₹53,990 नकद, 10 मोबाइल फोन, और 53 सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जाएगा और ऐसे गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।
- आगरा में सिस्टम की लापरवाही से सड़क के गड्ढे में दो घंटे फंसी रही एंबुलेंस: प्रसव में देरी के चलते जन्मी मृत बच्ची, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग - September 6, 2026
- जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ नया आध्यात्मिक रैप गीत ‘मैं ही कृष्ण, मैं ही राम’: अंशुल चौबे और देव-ऋषि के संगीत ने युवाओं में जगाई धार्मिक और सांस्कृतिक रुचि - September 6, 2026
- लड्डू गोपाल झूले में झूले, नंदोत्सव की खुशियों में झूमा श्री गिरिराज जी सेवा मंडल परिवार: फतेहाबाद रोड पर सजी ब्रज की संस्कृति की अद्भुत छटा - September 6, 2026