आगरा। थाना पिढौरा के गांव कौंध में आज सुबह-सुबह मामूली से विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विवाद उपले थापने की जमीन को लेकर हुआ। एक पक्ष के देशराज का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके खेत पर कब्जा करना चाहते हैं। इसका विरोध करने पर श्रीनिवास, राजेंद्र और उनके साथ के लोगों ने उसके परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें उस समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए।
दूसरी ओर मानिक चंद पक्ष का कहना है कि हम अपनी जमीन पर उपले थापते हैं। देशराज पक्ष के लोगों ने उन्हें उनकी ही जमीन से बेदखल करने की कोशिश की। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इस पक्ष के मानिक चंद के अलावा कुछ और भी लोग घायल हुए हैं।
संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर प्रहार किए गए। घायलों में कई महिलाएं भी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026