आगरा। बीती देर रात लोहामंडी पुलिस की चोरों से हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। बदमाश के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी भी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जीआईसी ग्राउंड की दीवार के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र से अपाचे मोटरसाइकिल चोरी करने वाले बदमाश कोठी मीना बाजार की तरफ आ रहे हैं।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने उन्हें पकड़ने के लिए चेकिंग शुरू कर दी। कोठी मीना बाजार की तरफ पुलिस को आते देखकर बदमाशों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश जगदीशपुरा क्षेत्र का इकबाल है। उसका एक साथी भी पुलिस ने पकड़ लिया, जिसका नाम प्रिंस है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
- ‘राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे’, CEC के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर बोले राहुल गांधी - October 9, 2026
- आगरा में सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की नजरबंदी पर सियासी घमासान: पुलिस पहरे पर समाजवादी पार्टी ने खड़े किए कड़े सवाल - October 9, 2026
- आगरा में चांदी लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: पूर्व बस ड्राइवर समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, 16 किलो चांदी और दो गाड़ियां बरामद - October 9, 2026