आगरा। थाना बासौनी क्षेत्र के हरलालपुरा चौराहे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक सार्वजनिक स्थान पर बोरी से अवैध शराब बेचता नजर आया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ पुलिस हरकत में आई और संबंधित युवक को गिरफ्तार कर लिया।
वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक खुलेआम सड़क किनारे बोरी में शराब की बोतलें रखकर ग्राहकों को बेच रहा है। आसपास खड़े लोग उससे शराब खरीदते भी नजर आ रहे हैं।
पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। थाना बासौनी की टीम ने युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह शराब कहां से लाता था और उसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जाकर अवैध शराब की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026