आगरा। कैलाश महादेव मंदिर घाट पर यमुना माता की आरती की गई। कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे। एक धार्मिक और सामाजिक पहल का अद्भुत उदाहरण है।
कैलाश मंदिर घाट पर मां यमुना की आरती श्री बांके बिहारी एजुकेशन सोसायटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मां यमुना की आरती श्रद्धा और आस्था का प्रतीक है। इस तरह की भव्य आरती न केवल धार्मिक आयोजन को बल देती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नदी की स्वच्छता का संदेश भी देती है।
ठंड में बेजुबानों के लिए गौ माता को कंबल उड़ाकर शुभारंभ प्राचीन कैलाश मंदिर महंत गौरव गिरी ने बताया कि ठंड के मौसम में बेजुबान जानवरों की देखभाल करना एक प्रेरणादायक कार्य है। गौ माता को कंबल उड़ाने का यह कदम मानवता और सेवा का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि हमें न केवल मनुष्यों के प्रति, बल्कि जानवरों के प्रति भी दया और सहानुभूति रखनी चाहिए।
आरती में प्रमुख रूप से गब्बर राजपूत, अभिषेक गर्ग, अरूण श्रीवास्तव, लंकेश दीपक सारस्वत, निक्की भगत, मनोज शर्मा, पंकज गौतम, हरीश सिंह अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद पंडित नकुल सारस्वत, सागर गिरी, विशेष गिरी ने दिया
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा जिलाधिकारी का सख्त निर्देश: होटलों को 10 और अस्पतालों को 20 प्रतिशत ही मिलेंगे व्यावसायिक सिलेंडर - March 25, 2026
- फतेहपुर सीकरी को बड़ी सौगात: ₹28.15 करोड़ की लागत से बना अकबरा-पनवारी ओवरब्रिज शुरू, विधायक चौधरी बाबूलाल ने किया लोकार्पण - March 25, 2026
- आगरा के जैतपुर में ‘दबंगई’ का तांडव: पेट्रोल पंप पर मामूली विवाद के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में इलाका - March 24, 2026