आगरा। थाना बाह के कस्बा जरार में आज एक चौंकाने वाली घटना घटी। ट्यूशन जा रहे तीन बच्चों को कार में सवार एक युवक ने उठाने की कोशिश की। बच्चों ने शोर मचा दिया और भीड़ इकट्ठी हो गई। युवक की पकड़कर धुनाई लगा दी गई। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
मामला सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास का है। यहां के निवासी राज कुमार के तीन बच्चे (दो बेटे और एक बेटी) पैदल-पैदल ट्यूशन जा रहे थे। रास्ते में एक कार रुकी और उसमें से उतरे एक युवक ने बच्चों को उठाने की कोशिश की। यह देख बच्चों ने शोर मचा दिया तो कुछ दूरी पर मौजूद लोग दौड़कर वहां पहुंच गए।
लोगों ने इस युवक को पकड़ा तो वह उनसे भी झगड़ा करने लगा। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी और सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस इस युवक को थाने ले गई। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। अभी यह भी स्पष्ट नहीं है कि युवक द्वारा बच्चों को उठाने की कोशिश के पीछे क्या मकसद था। लोगों का कहना है कि यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर रही है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आगरा में ‘Palm Sunday’ की धूम: ‘होसन्ना-होसन्ना’ के जयघोष से गूंजे चर्च, मसीही समाज के ‘पवित्र सप्ताह’ का आगाज़ - March 29, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी में शौर्य का शंखनाद, वीरांगना अवंती बाई लोधी की शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब - March 29, 2026
- आगरा के विकास पर CM योगी का बड़ा विजन: ‘यमुना में पहले पानी, फिर रिवरफ्रंट’, कृष्ण थीम पार्क का मांगा प्रस्ताव - March 29, 2026