आगरा: राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवा शक्ति संगठन के प्रथम राष्ट्रीय अधिवेशन युवा संगम का आयोजन आगरा में कैप्टन शुभम गुप्ता के समाधि स्थल पर किया गया। अधिवेशन में संगठन की तरफ से वन नेशन वन एजुकेशन प्रणाली की मांग की गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण लवानिया ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने कार्यकर्ताओं को संगठन द्वारा तय की गई, कार्य योजना को पूर्ण करने और संगठन की नियत विचारधारा पर चलने की शपथ दिलाई।
इसके साथ ही संगठन के प्रस्तावों में युवाओं के लिए रोजगार गारंटी की मांग की गई। संयोजक योगेश त्यागी ने प्रस्तावों को पढ़ते हुए ब्लॉक स्तर पर स्टडी सेंटर बनाने की मांग की। उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में सुविधाओं युक्त मिनी स्टेडियम बनाने की मांग की। संगठन की तरफ से 12 वीं पास युवाओं को 8000 रुपए प्रति महीने भत्ते की मांग की गई। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री सचिन राजौरिया ने प्रस्तावों को पढ़ते हुए बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए दूर दराज जाने वाले छात्रों को बसों, मेट्रो और ट्रेन में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही प्रस्तावों में युवाओं के लिए रोजगार गारंटी की भी मांग की गई।
राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव संजीव शर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव शेर सिंह राजपूत ने संगठन की आगामी कार्य योजनाओं का मसौदा पेश किया। उन्होंने बताया कि अगले एक वर्ष में संगठन की तरफ से 100 नए निःशुल्क स्टडी सेंटर बनाए जाएंगे। इसके साथ ही युवा संवाद, युवा चेतना यात्रा समेत कई सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे और गाजियाबाद में होने वाले अगले अधिवेशन तक 5 लाख युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा।
युवा शक्ति संगठन के संरक्षक पुष्पेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि संगठन युवाओं के हित के कार्यक्रमों को प्रदेश भर में चलाएगा और हर मुश्किल परिस्थिति में युवाओं के साथ खड़ा रहेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता और शहीद राधे श्याम यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम भरत उपाध्याय के नेतृत्व में शहीद परिवारों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
आयोजन के दौरान, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंद किशोर राजपूत, प्रवक्ता रोमी चौहान, राष्ट्रीय सचिव अभिजीत सिंह , यश बिथरिया, राम विनोद शर्मा, बृजेश शर्मा, सोनू पंडित, अभिषेक कटारा, भूरा फौजी, अंकुर मिश्रा, मदन शर्मा, फरदीन खान,विशाल अरेला, योगेश बघेल अर्जुन , रमाकांत, सचिन , विकास , धनंजय कटारा, सत्यम कटारा, प्रमोद पचौरी, कन्हैया चौहान, समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026