Live Story time
Agra, Uttar Pradesh, India. अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में हापुड में आंदोलन चल रहा है। नित्य धरना-प्रदर्शन हो रहा है। अधिक्ताओं को समर्थन देने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद की प्रत्याशी एडवोकेट सरोज यादव हापुड़ पहुंचीं।
इस अवसर एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि आगरा और मेरा होम टाउन फिरोजाबाद ही नहीं बल्कि समूचा ब्रज मंडल हापुड़ के अधिवक्ता भाइयों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने कहा वकीलों के ऊपर सिर्फ लाठीचार्ज नहीं है यह वकील भाई बहनों के ऊपर जानलेवा हमला है। यह आंदोलन किसी भी सरकारी लॉलीपॉप से रुकने वाला नहीं है। लाठीचार्ज के विरोध का आंदोलन अकेले यूपी में ही नहीं बल्कि कई राज्यों में शुरू होकर पूरे देश में फैल रहा है। एडवोकेट सरोज यादव का कहना है यह आंदोलन अधिवक्ता मान-सम्मान का आंदोलन है, यह रुकने वाला नहीं है। लाठीचार्ज करने वाले अधिकारी और पुलिस वाले सस्पेंड कर जेल भेजे जाएं।
उनहोंने कहा कि एसआईटी जांच में महज एक रिटायर जिला जज को रखकर जांच कराने से कतई न्याय की उम्मीद नहीं है। हमने शुरू से ही मांग की है कि जांच कमेटी में हाईकोर्ट के रिटायर जज और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल को भी रखा जाए। एडवोकेट सरोज यादव ने कहा कि न्याय के लिए अधिवक्ता अपना संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मौजूदा शासन और सत्ता अधिवक्ता के स्वाभिमान से खेलने का प्रयास करेगी तो अधिवक्ता समाज जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेगा।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट से आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत: दो पैन कार्ड मामले में सजा निलंबित, जमानत मंजूर - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026
- ’संस्कार’ धारावाहिक समीक्षा: बिखरते पारिवारिक रिश्तों के बीच के.सी. और राजेश बोकाडिया की शानदार और भावुक कर देने वाली प्रस्तुति - October 29, 2026