आगरा। फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के सोनौटी गांव में पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जे का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंगों ने सास-बहू पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।
पीड़िता महादेवी पत्नी मुन्नालाल लोधी ने थाना फतेहपुरसीकरी में दी तहरीर में बताया कि गांव में उनके पूर्वजों की जमीन है, जिस पर परिवार का सामान रखा है। गांव का ही मानसिंह पुत्र किशोरी अपने परिवार के छह से अधिक लोगों के साथ मिलकर जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचा था।
जब महादेवी और उनकी बहू ने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिलाओं को उपचार के लिए भेजा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- फूलों की होली और ओजस्वी कविताएं: आगरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में ‘होली मिलन’ बना विपक्षी एकता का मंच - March 15, 2026
- फरमान-मोनालिसा विवाह पर भड़कीं साध्वी प्राची, कहा- 35 टुकड़ों में मिलेगी लाश…हिंदू परिवारों को दी अजीब नसीहत - March 15, 2026
- मुरादाबाद में सनसनी: नई नवेली बहू ने पूरे ससुराल को दी नशीली नींद, प्रेमी संग जेवर-नकदी लेकर हुई फरार - March 15, 2026