आगरा। वाटर वर्क्स के पास यमुना नदी में रविवार को नहाने गए दो दोस्तों में से एक की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिकेत, निवासी नगला पदी (न्यू आगरा क्षेत्र) के रूप में हुई है। हादसे के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर नगला पदी के दो दोस्त यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। बारिश के कारण यमुना नदी इन दिनों उफान पर है। दोनों युवक नदी में उतर गए, तभी अचानक तेज बहाव में फंसकर दोनों डूबने लगे। उनमें से एक युवक तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अनिकेत गहराई में बह गया।
बाहर निकले दोस्त ने जब देखा कि अनिकेत बह गया है तो उसने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में छत्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद अनिकेत का शव यमुना से बरामद किया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसीपी छत्ता पीयूष कांत ने बताया कि दोनों दोस्त दोपहर में नहाने आए थे। तेज बहाव और गहराई में फंसने के कारण अनिकेत की मौत हो गई।
अनिकेत की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026