आगरा। महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल करते हुए लॉयंस क्लब प्रयास ने जिला कारागार में निरुद्ध 119 महिला बंदियों और उनके साथ रह रहे 10 बच्चों के लिए उल्लेखनीय सेवा कार्य किया।
क्लब अध्यक्ष अशु मित्तल के नेतृत्व में क्लब द्वारा महिला बैरक में दो एयर कूलर, दो वाटर कूलर, सेनेटरी वेंडिंग मशीन, 300 पैकेट सेनेटरी नैपकिन और दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं भेंट की गईं।
जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा ने क्लब के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह की सेवाएं महिला कैदियों को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देती हैं और जेल जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करती हैं।” महिला कैदियों ने भी क्लब सदस्यों के स्वागत में शिक्षिका रितु गर्ग के निर्देशन में एक ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।
इस मौके पर महिला बंदियों ने अपने कौशल विकास से संबंधित कार्यों का प्रदर्शन कर बताया कि वे भी समाज की मुख्यधारा में लौटने को तैयार हैं। कार्यक्रम में जेलर नागेश सिंह, प्रीति शर्मा और शालू संगल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
क्लब की सक्रिय सदस्यों में डॉ. परिणीता बंसल, मयूरी मित्तल, मीनाक्षी मोहन, रचना अग्रवाल, शीनू कोहली और मोनिका गोयल भी उपस्थित रहीं।
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- आगरा शिक्षक एमएलसी मतगणना में देर रात हंगामा: सपा प्रत्याशी का आरोप- भाजपा ने पीटा, भाजपा बोली- खुद फाड़ा कुर्ता; आमने-सामने आए कार्यकर्ता - October 28, 2026
- मैया मायावती जी को…बसपा सुप्रीमो को मां दुर्गा के 10 हाथों वाले स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर चर्चा में - October 27, 2026