यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 60 पर क्रूजर जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई
मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हो गया (Accident on Yamuna express-way) । इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई (3 persons died )। एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
क्या कहना है पुलिस का
घटना की जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण श्रीश चंद ने बताया यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन संख्या 60 पर क्रूजर जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। आगरा से दिल्ली की तरफ यह लोग जा रहे थे। ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसा कैसे हुआ यह अभी पता नहीं चल पाया है। यह कहना भी संभव नहीं है कि ड्राइवर को नींद आ गई। कुछ और भी कारण रहे होंगे। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि हादसा कैसे हुआ।
- Where Luck Meets Real Rewards for UK at Winplace Casino - September 1, 2026
- Få varje snurr att betyda på Flax Casino - September 1, 2026
- Vegas Now Casino Enables Australia Players Play for Real Money with Confidence - August 31, 2026