आगरा: जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने आज बुजुर्ग पेंशनर को कागजों में मृत दर्शा कर उसकी पेंशन रोक दिए जाने के मामले में रविवार को कड़ी नाराजगी जताई और वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल पर तत्काल डाटा रिवर्ट कर पेंशन सुचारू करने के कड़े निर्देश दिए।
गौरतलब है कि नगला हंसराज, एत्मादपुर निवासी बुजुर्ग दीनानाथ विगत दिवस एक पोस्टर लिए जिला कलक्ट्रेट पहुंचा था। पोस्टर में लिखा था, “डीएम साहब मैं जीवित हूं, वृद्धावस्था पेंशन दिलाइए।” दीनानाथ का कहना था कि विभागीय त्रुटि के कारण उसे सरकारी कागजों में मृत दर्शा कर उसकी वृद्घावस्था पेंशन रोक दी गई है और वह अथाह से सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी तथा संबंधित बीडीओ को पत्रावली सहित तलब किया, जिसमें बताया गया कि पेंशन सत्यापन के दौरान तत्कालीन सचिव द्वारा पेंशनर को त्रुटिवश मृतक दर्शित करने के कारण पेंशन बंद कर दी गई है। जिलाधिकारी ने इस पर संबंधित अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई, और वृद्धावस्था पेंशन पोर्टल पर तत्काल डाटा रिवर्ट कर पेंशन सुचारू करने के कड़े निर्देश दिए।
- आगरा में सर्राफ से ₹10 लाख की लूट: बिचपुरी में दुकान बंद कर घर लौट रहे व्यापारी को बदमाशों ने घेरा, सोना और चाबियां लेकर फरार - March 17, 2026
- आगरा में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष का बड़ा फैसला: मुस्लिम महिलाओं के लिए बनेगा स्पेशल ऐप, घर बैठे दर्ज होंगी शिकायतें - March 17, 2026
- आगरा का प्राचीन गोकुलपुरा गणगौर मेला 21 मार्च से: भस्मासुर दहन और भव्य शोभायात्रा होगी मुख्य आकर्षण - March 17, 2026