आगरा: सिकंदरा स्थित कैलाश मंदिर और श्रीमहालक्ष्मी मंदिर में देव दीपावली का पर्व 21 हजार दीपक प्रज्ज्वलित कर मनाया गया। प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने यमुना घाट पर आरती कर दीपदान का शुभारंभ कराया। आयोजन में महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और पुलिस आयुक्त डा प्रीतिंदर सिंह भी सम्मिलित हुए।
दीपदान के महत्व को बताते हुए कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कैलाश मंदिर के महंत निर्मल गिरी को कार्यक्रम के संयोजन के लिए बधाई दी। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने भी कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की।
यमुना आरती से पूर्व जिलाधिकारी भानु चंद गोस्वामी, पुलिस कमिश्नर डा. प्रीतिंदर सिंह व महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह ने कैलाश महादेव शिवलिंग का अभिषेक भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी, प्रदीप भाटी, शंभू नाथ चौबे, बबिता चौहान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री बंटी ग्रोवर, बांके लाल माहेश्वरी, पार्षद राम धाकड़ पार्षद, पार्षद गौरव शर्मा, उपमा गुप्ता, दिलीप वर्मा, कुलदीप ठाकुर, सुभाष ढल, महंत सुभाष गिरी, महंत गोपी गुरु लंगड़े की चौकी, अशोक कुलश्रेष्ठ, अभिषेक गोस्वामी, शुभम गोस्वामी, सौम्या तिवारी, ममता पचौरी, निर्मला दीक्षित, राहुल सागर, संजीव चौबे, अनामिका मिश्रा, बबिता पाठक, सोनी त्रिपाठी, अभिषेक कपूर आदि उपस्थित रहे।
- आगरा में चमत्कार! डॉक्टरों ने घोषित किया मृत, 17 घंटे बाद अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच जीवित हुईं 65 वर्षीय महिला - July 30, 2026
- आगरा में ‘गोल्ड लोन’ के नाम पर बड़ा फ्रॉड; ब्लैंक चेक से निकाले 50.60 लाख, बैंक मैनेजरों और प्राइवेट फाइनेंस कंपनी पर FIR - July 30, 2026
- आगरा में नमक की मंडी के ज्वेलर्स को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, मांगी जा रही है चौथ, आरोपी की तलाश में जुटी कोतवाली पुलिस - July 30, 2026