आगरा: बोदला-बिचपुरी मार्ग पर तीन वाहनों की टक्कर में एक एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
बोदला-बिचपुरी मार्ग पर मोती हॉस्पिटल के सामने कार, टेंपो और एक्टिवा में जोरदार टक्कर हुई। इस टक्कर में एक्टिवा सवार बिचपुरी निवासी विकास यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
एक्टिवा पर उसके साथ उसकी पत्नी शिल्पी यादव और एक महीने की बेटी शिवि भी साथ थी। टक्कर में शिल्पी और शिवि भी गिरे, लेकिन विकास की वहीं मौत हो गई। शिल्पी आईसीयू में है। बच्ची को चोट लगी हैं, लेकिन खतरे से बाहर है। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक नशे में था। बहुत तेज गति से कार चला रहा था। मृतक विकास के भाई प्रदीप यादव ने तहरीर दी है। प्रदीप के अनुसार तीनों एक्टिवा से मारुति एस्टेट जा रहे थे। थाना जगदीशपुरा में दी गई तहरीर में कार का नंबर दिया गया है। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।
- CM योगी की अखिलेश यादव को खुली चुनौती, बोले- दम है तो अयोध्या से लड़ें चुनाव, दो-दो हाथ को तैयार हूं - October 10, 2026
- दिल्ली में भारी राजनीतिक ड्रामा: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल समेत AAP नेता हिरासत में - October 10, 2026
- आगरा रामलीला महोत्सव: अयोध्या में गूंजे मंगल गीत; ब्रह्म मुहूर्त में राजा दशरथ के निवास पहुंचे सिया-राम, मां कौशल्या ने उतारी आरती - October 10, 2026