आगरा: जिले में कोरोना वायरस के नए वैरियंट के दो और मरीज मिल गए हैं। इसमें एक ऑस्ट्रेलिया का निवासी है, जो सत्संग में शामिल होने के लिए आया था। वह ऑस्ट्रेलिया रवाना हो चुका है। वहीं दूसरा मरीज एक रेस्टोरेंट का कर्मचारी है। इससे पूर्व विगत 29 दिसंबर को भी एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
पता चला है कि रेस्टोरेंट कर्मचारी ने पांच-छह दिन से बीमार होने के कारण निजी लैब में जांच कराई थी। अभी वह निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर है। उसे बीपी संबंधी अन्य परेशानी भी है।
सीएमओ डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने इन मरीजों के मिलने की पुष्टि की। मौजूदा हालात पर चिन्ता व्यक्त की।
गौरतलब है कि इससे पूर्व 29 दिसंबर को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर एंटीजन टेस्ट में आगरा घूमने आए केरल के एक पर्यटक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आठ महीने बाद आगरा में संक्रमित मिले हैं। इससे पहले नौ मई 2023 को ओमिक्रॉन वैरिएंट का एक मरीज मिला था।
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026
- जनता की पुरजोर मांग पर सांसद नवीन जैन की पहल, आगरा में सीसी सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी राहत - September 14, 2026
- राम कथा के लिए आगरा पहुंचे मोरारी बापू, बैंड-बाजों और पुष्पवर्षा से हुआ भव्य स्वागत - September 14, 2026