यूपी के हापुड़ जिले में शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा ने अपनी टीम के साथ पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली का स्टिंग ऑपरेशन किया। एसपी अभिषेक वर्मा अपनी टीम के साथ प्राइवेट गाड़ी में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के ब्रजघाट पर पहुंचे तो पार्किंग माफियाओं ने उनको भी नहीं छोड़ा।
“कायदे में रहेंगे तो फायदे में रंग “#आईपीएस अभिषेक वर्मा एसपी #हापुड़ आज प्राइवेट कार में ड्राइवर के बगल में बैठकर ब्रजघाट पहुंच गए।पार्किंग रसीद पर 53 रुपए लिखे थे, लेकिन वसूले 60 रुपए गए।ठेकेदार के आदमी ने #एसपी साहब से से कहा-कायदे में चलो। पार्किंगकर्मी पुलिस कस्टडी में है। pic.twitter.com/7naleGZ1NK
— Aditya Singh vishen (@adityalokmat) February 25, 2024
पार्किंग के नाम पर उनसे 53 रुपये की पर्ची देकर 60 रुपए ले लिया। जब उन्होंने बचे हुए पैसे मांगे तो बोला कायदे में रहो। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने पार्किंग कर्मी को हिरासत में ले लिया है।
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को माघ पूर्णिमा की वजह से बहुत अधिक भीड़ थी। ऐसे में हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा ने पूछा पार्किंग के कितने रुपए हैं तो कर्मी ने कहा 60 रुपए है। जब पार्किंग कर्मी ने पर्ची दी तो उसमें 53 रुपए थे।
-एजेंसी
- शिवाजी महाराज का शौर्य, आगरा प्रवास और ब्रज की संस्कृति बनेगी आकर्षण: ताज नगरी में छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम का 80% निर्माण कार्य पूरा; पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने किया निरीक्षण - October 16, 2026
- आगरा के दयालबाग में राधास्वामी मत के तृतीय संत परम गुरु महाराज साहब का पावन भंडारा 18 अक्टूबर को, देश-विदेश से पहुंच रहे सतसंगी - October 16, 2026
- आगरा में दशहरा शोभायात्रा को लेकर सियासत गरमाई, जटपुरा लोहामंडी मंदिर कमेटी ने पार्षदों के सभी आरोपों को साक्ष्यों के साथ नकारा - October 16, 2026