आगरा: होटल कारोबारी सतीश अरोड़ा के नाती और नवोदित फिल्म अभिनेता आर्यन पर जानलेवा हमले की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने फरार हमलावर श्रीकृष्ण को सोमवार को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर क्रिकेट स्टंप भी बरामद कर लिया। इसी स्टंप से उसने आर्यन के सिर पर प्रहार किया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पंजाबी सभा ने आक्रोश जताते हुए आंदोलन का ऐलान किया था। अभियुक्त को जेल भेज दिया गया।
गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर आर्यन अरोड़ा (18) पर विगत 29 दिसंबर को जानलेवा हमला हुआ था। आर्यन दोस्तों के साथ क्रिकेट एकेडमी में क्रिकेट खेलने गए थे। इस दौरान कार पार्किंग को लेकर केयर टेकर श्रीकृष्ण से बहस हो गई।
बहस थोड़ी देर में मारपीट में बदल गई। केयर टेकर ने एक्टर के सिर पर स्टंप मार दिया। आर्यन बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। वारदात के बाद केयर टेकर फरार हो गया। दोस्तों ने आनन-फानन में आर्यन को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। उसके सिर में 12 टांके लगे हैं।
सपा नेता मधुकर अरोड़ा के पुत्र आर्यन ने सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा जैसे अभिनेताओं के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्मी करियर की शुरुआत जबरिया जोड़ी फिल्म से की थी। वह दो दर्जन से अधिक विज्ञापन फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
- सीबीएसई ने जारी की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट; 16 फरवरी से शुरू होंगी दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं - November 6, 2026
- उत्तराखंड राज्योत्सव में गरजे अमित शाह; कहा— “राहुल गांधी ‘वोट बचाओ’ नहीं, बल्कि ‘घुसपैठिया बचाओ’ यात्रा निकाल रहे हैं” - November 6, 2026
- सीतापुर में धनतेरस पर दर्दनाक सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 महिलाओं की मौत, 11 घायल - November 6, 2026