आगरा। स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख हार्डी बम कांड के स्थल बेलनगंज पर होली मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हार्डी बम कांड के क्रांतिकारियों स्व.वासुदेव गुप्ता, स्व.रोशनलाल गुप्त करुणेश, स्व.राम प्रसाद भारतीय का स्मरण करते हुए नमन किया गया.
इस मौके पर कवि सम्मेलन हुआ। पांच विभूतियों व मेधावी विद्यार्थियो को सम्मानित किया गया। निशीराज का गायन हुआ। सामाजिक संस्था मित्र मिलाप द्वारा आयोजित इस 26 वें समारोह में केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि इन क्रांतिकारियों ने गुलाम भारत में आजादी के लिए धमाके किए। इस प्रकार आजाद भारत में स्वाधीनता की रक्षा के लिए सभी को जागरूक करते रहना चाहिए। यह आयोजन भी इसी उद्देश्य को लेकर किया जा रहा है।
प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा के सांसद नवीन जैन, विधायक विजय शिवहरे, तपन ग्रुप के सुरेश चंद गर्ग आदिे ने भी क्रांतिकारियों को नमन किया। अग्रवाल समाज के विनय अग्रवाल, भोलानाथ अग्रवाल, चंद्रशेखर गुप्ता (गाजियाबाद), प्रमोद अग्रवाल ने क्रांतिकारियों के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सुविख्यात गायिका निशीराज ने देशभक्ति के तरानों से सभी का दिल जीत लिया। संचालन कार्यक्रम संयोजक पूर्व पार्षद दीपक खरे व आशीष जैन ने किया। आभार व्यक्त किया आदर्श नंदन गुप्ता व राजीव अग्रवाल ने। ध्रुव वर्मा के होली गीत पर फूलों की होली हुई।
कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व पार्षद दीपक खरे का जन्मदिन मनाया गया। केंद्रीय मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, राज्यसभा के सांसद नवीन जैन व विधायक विजय शिवहरे सहित सभी अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया।
इस मौके पर डा.मुनीश्वर गुप्ता, सुनील विकल, अंबरीश पटेल, कांग्रेस नेता डा.मधुरिमा शर्मा व नवीन चंद शर्मा, सुमन गोयल, ब्रजेश सूतैल आदि मौजूद रहे।
इन विभूतियों को किया सम्मानित
डा.गिरधर शर्मा (शिक्षा), मुरारीलाल गोयल (पेंट), (समाजसेवा), कु.खुशी किशोरी (बाल भागवताचार्य) (अध्यात्म), अशोक अग्निहोत्री (पत्रकारिता), अजय अग्रवाल (उद्यमी),
इन्होंने किया काव्य पाठ
समारोह के द्वितीय चरण कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। अध्यक्षता डा.राजेंद्र मिलन ने व संचालन राजबहादुर राज ने किया। सुशील सरित, डा.राघवेद्र शर्मा, रमेश पंडित, हरीश अग्रवाल ढपोरशंख,डा.केशव शर्मा, डा.शशि गुप्ता, निशीराज, नीरज जैन, राजीव शर्मा निस्पृह, रामेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा आादि ने काव्य पाठ किया।
इन्होंने किया अतिथियों का सम्मान
मित्र मिलाप के राकेश मित्तल, सुधीर उपाध्याय, दीपक अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, हेमेंद्र अग्रवाल के अलावा हार्डी बम कांड परिवार के चंद्रशेखर गुप्ता, अशोक अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, संजय गुप्ता, शरद गुप्ता, कमल अग्रवाल, आयुष गुप्ता आदि ने सभी का स्वागत किया।
इन्होंने गले मिल कर दी शुभकामनाएं
पार्षद राकेश जैन, गिरीशचंद गुप्ता, दीपक अग्रवाल, नंद नंदन गर्ग, सूरज तिवारी, चौधरी फरहान, मौ.जमीर, हाजी नौसे खां, चारु पटेल, बबिता पाठक, सुमन गोयल, पूनम मित्तल, वर्षा अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल, अजय रंगीला, गायत्री परिवार के सुरेश सक्सैना, रोहित कत्याल, संजीव मित्तल, सुधीर गुप्ता, पवन गुप्ता।
- The Skin Investment That’s Changing the Morning Routine of India’s Top Professionals - July 1, 2025
- Doctor’s Day special: Understanding Symptoms of Early-Stage Osteoarthritis - July 1, 2025
- Protyze Launches Hydra Clear Whey Protein: India’s First Protein-Electrolyte Functional Protein Drink - July 1, 2025