आगरा। ताज़ नगरी में शनिवार का दिन पत्रकारिता जगत के लिए ऐतिहासिक बन गया, जब फरहान खान ने अपनी पत्रकारिता यात्रा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए ताज़ प्रेस क्लब चुनाव 2025 में कार्यकारिणी सदस्य पद पर शानदार जीत दर्ज की।
फरहान खान ने पहली बार ताज़ प्रेस क्लब के सदस्य के रूप में कदम रखा था और सदस्य बनने के कुछ ही समय बाद उन्होंने चुनाव मैदान में उतरने का बड़ा फैसला किया। यह फैसला उनके आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना का प्रतीक बना।
328 मतदाताओं वाले इस प्रतिष्ठित क्लब में शहर के कई वरिष्ठ पत्रकार और मठाधीश सदस्य शामिल हैं। 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एडीएम सिटी, एसीएम द्वितीय, जिला सूचना अधिकारी, जिला रजिस्ट्रार अधिकारी और थाना हरीपर्वत पुलिस टीम मौजूद रही। देर शाम जब मतगणना शुरू हुई तो फरहान खान के समर्थन में माहौल बन चुका था और अंततः उन्होंने भारी मतों से विजय हासिल की।
विजय घोषित होते ही आगरा शहर में जश्न का माहौल छा गया। समाज के लोगों और पत्रकार साथियों ने जगह-जगह फरहान खान का भव्य स्वागत किया। स्वागत का यह सिलसिला लगातार जारी है। लोगों ने उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया और “फरहान खान जिंदाबाद” के नारे गूंजने लगे।
युवा पत्रकारिता का नया चेहरा
28 जुलाई 1993 को जन्मे फरहान खान ने वर्ष 2011 में पत्रकारिता की शुरुआत की थी। उनके संघर्ष और समर्पण ने उन्हें आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। उन्होंने हिंदुस्तान एक्सप्रेस, UFH न्यूज़, टीवी 24, JK न्यूज़, ENI न्यूज़, लाइव 24, गुलिस्तान न्यूज़, DNN न्यूज़, डीजी महाराजा न्यूज़ और स्वदेश न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है।
वर्तमान में फरहान खान स्वदेश न्यूज़ चैनल और डीजी महाराजा न्यूज़ में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं। अपनी पत्रकारिता के माध्यम से वे समाज के वंचित, गरीब और मजलूम तबके की आवाज को उठाते रहे हैं।
मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्तित्व
फरहान खान अपने सौम्य व्यवहार और सादगी के लिए जाने जाते हैं। वह बड़ों का आदर और छोटों से स्नेहपूर्वक मिलते हैं। यही कारण है कि उन्होंने पत्रकारों, अधिकारियों और आम जनता के बीच एक अलग पहचान बनाई है। उनके व्यक्तित्व का यह पक्ष उन्हें अन्य पत्रकारों से अलग बनाता है।
समाज के लिए प्रेरणा बने फरहान खान
फरहान खान की यह जीत न सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह पूरे पत्रकार समाज के लिए गर्व का विषय है। एक युवा पत्रकार का इतने प्रतिष्ठित पद तक पहुंचना यह दर्शाता है कि समर्पण, ईमानदारी और मेहनत से सफलता के दरवाजे खुद खुल जाते हैं।
आगरा के मीडिया जगत में अब फरहान खान का नाम एक मिसाल के रूप में लिया जा रहा है — जिसने कलम से समाज की सेवा की और आज उसी समाज ने उन्हें सम्मानित किया। ताज़ प्रेस क्लब चुनाव 2025 में फरहान खान की ऐतिहासिक जीत, आगरा पत्रकारिता के नए युग की शुरुआत का प्रतीक बनी।
- Agra News: आंबेडकर विवि की मार्कशीट पर ‘जाति’ देख भड़के छात्र, निजता के उल्लंघन का आरोप लगाकर खोला मोर्चा - March 23, 2026
- Agra News: फतेहपुर सीकरी की दूरा गौशाला में कोहराम, मृत गौ वंश की संख्या बढ़कर हुई 21, जहर की आशंका से विभाग में हड़कंप - March 23, 2026
- लोहिया जयंती पर आगरा में सेवा का महाकुंभ: 2900 मरीजों की जांच, 245 का होगा निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन - March 23, 2026