आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना में, एक रिटायर्ड शिक्षिका का शव उनके घर में तीन दिन तक पड़ा रहा। इस घटना ने एकाकीपन की समस्या पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, तीन दिन से शिक्षिका के परिजन उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। रविवार की सुबह पड़ोसी को इनके घर के अंदर से दुर्गंध आई तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घर को खोलकर देखा तो अंदर टीचर का शव पड़ा था। मृतक शिक्षिका का नाम 65 वर्षीया विमलेश बताया गया है। वह आवास विकास कालोनी के सेक्टर सोलह स्थित घर के अकेली रहती थीं। उनका मायका मैनपुरी में है। परिजन तीन दिन से उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन फोन रिसीव नहीं हो रहा था।
पड़ोस में रविवार को उनके कमरे के अंदर से दुर्गंध भी आई। परिजन यहां पहुंचे और गेट नहीं खुलने पर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस के पहुंचने पर कुंडी तोड़कर कमरे में देखा तो विमलेश का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आशंका है कि विमलेश की मौत तीन दिन पहले हो चुकी थी। इसका कारण फिलहाल हार्ट अटैक या बीमारी समझा जा रहा है। पड़ोसियों का कहना है कि शिक्षिका किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं। केवल पास की एक दुकान तक ही जाती थीं।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026