उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक निजी हॉस्पिटल के पब्लिक टॉयलेट में एक नवजात फ्लश के ऊपर रखा मिला। नवजात फ्लश के ऊपर रखा मिला और उसकी सांसे चल रही थी। नवजात का शव मिलने से हॉस्पिटल परिसर में हड़कंप मच गया। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन इलाके में स्थित कोठीवाल डेंटल रिसर्च सेंटर के अस्पताल में शुक्रवार सुबह के समय जब एक महिला टॉयलेट यूज करने के लिए अंदर गई, तब उसने नवजात को देखा। महिला की चीख सुनकर बाकी लोग और हॉस्पिटल स्टाफ मौके पर पहुंचा। इसके बाद डॉक्टरों ने जब चेक किया तो उसकी सांसें चल रही थीं।
इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। सिविल लाइन पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से छानबीन कर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।
जैसे घटना की जानकारी अस्पताल स्टाफ को मिली, तुरंत एक नर्स ने नवजात को उठाया और इसे आईसीयू में एडमिट किया गया। नवजात की सांसें चल रही थी और उसका इलाज जारी है। पुलिस इस मामले में यह पता करने की कोशिश कर रही है कि यह बच्चा किसका है और वहां पर इसे किसने रखा।
Compiled by up18News
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में सफल सर्जरी: चिकित्सकों ने लैप्रोस्कोपिक तकनीक से 40 वर्षीय मरीज की किडनी का ट्यूमर निकाला, स्वस्थ हिस्सा बचाया - October 13, 2026
- Agra News: ढाई दशक पुराने कुख्यात ‘ओपी गैंग’ के पुराने गुर्गे आपस में भिड़े, शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज - October 13, 2026
- आगरा में सनसनी: शाहदरा कट के पास सर्विस रोड पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस - October 13, 2026