आगरा: होली पर्व के बाद ही सफाई कर्मचारी अपनी अपनी ड्यूटी पर लौट आए लेकिन होली पर पर छुट्टी और उसके अगले दिन सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण शहर भर में कूड़े की मात्रा भी अधिक बढ़ गई। होली और उसके अगले दिन यानी दो दिनों में लगभग 1200 मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो गया। सफाई कर्मचारी मुस्तादी के साथ इस कूड़े को हटाने और शहर को स्वच्छ बनाने में जुट गए हैं। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव का कहना है कि शहर भर में सफाई व्यवस्था का काम तेज के साथ चल रहा है। होली और उसके अगले दिन कूड़ा उठाने की जो समस्या सामने आई है उसे दूर किया जा रहा है।
होली पर छुट्टी और मंगलवार को कम कर्मचारियों के कारण सभी स्थानों से कूड़ा नहीं उठा। कई वार्डों में डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां नहीं पहुंची। जिसके चलते शहर भर में कूड़ा नहीं उठा और भारी मात्रा में जगह-जगह कूड़ा एकत्रित हो गया। शहर में एक दिन में लगभग 750 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। होली पर नगर निगम की छुट्टी रही। इस वजह से होली पर कूड़ा नहीं उठा। उससे एक दिन पहले रविवार था, जिस वजह से भी सफाई कर्मचारी और कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या कम रही।
नगर निगम में लगभग तीन हजार सफाई कर्मचारी हैं। 277 डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ियां और 250 हाथ वाली गाड़ियां हैं। हर वार्ड में तीन-तीन गाड़ियां दी गई हैं। होली के बाद मंगलवार को कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां पहुंची तो सही, लेकिन उनकी संख्या काफी कम थी। जो गाड़ियां निकली भी थीं, वो एक ही फेरे में फुल हो गईं। कई वार्डों में गाड़ियों ने लोगों से कहा कि वे कल कूड़ा उठा ले जाएंगे आज गाड़ियां फुल हो गई हैं।
इसे लेकर अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र यादव ने कहा कि एक दिन का बैकलॉग है। जिसे बुधवार दोपहर तक साफ कर दिया जाएगा। सफाई कर्मचारी मंगलवार को भी अपने अपने क्षेत्रों में सफाई करते रहेंगे।
- Tanya Mittal पहुंचीं Shatam Jeeva, Jhansi के 100 एकड़ के आयुर्वेद चिकित्सा केंद्र में, क्या है खास? - September 12, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026
- दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन सम्मान 2026: केंद्रीय हिंदी संस्थान के वरिष्ठ आचार्य प्रो. उमापति दीक्षित सम्मानित - September 11, 2026