आगरा. भाजपा के पूर्व सांसद व दिल्ली की कालकाजी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिघूड़ी द्वारा प्रियंका गाँधी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे जाने से कांग्रेसियों में उबाल है। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने नि वर्तमान महानगर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में राजा मंडी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रमेश बिघूड़ी का पुतला फूका और जमकर नारेबाजी की।
महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा की रमेश बिघूड़ी अपना मानसिक संतुलन खो चुकें हैं इसलिए ऐसे आपत्तिजनक शब्द बोल रहे हैं। उन्होंने कहा की बिघूड़ी ने प्रियंका का ही नहीं बल्कि देश की आधी आबादी का अपमान किया है। उन्होंने कहा की बिघूड़ी के इस बेशरमाई वाले बयान से उनके घर की महिलाए भी शर्मसार होंगी। उन्होंने कहा की भाजपा का महिला विरोधी चेहरा जनता के सामने बेनकाब हो चूका है। उन्होंने कहा की प्रियंका गाँधी देश की महिलाओं की आवाज़ हैं। उन्होंने कहा की बेटी बढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा क्या यही सिखाती है अपने नेताओं को।
कांग्रेसी नेताओं का कहना था की रमेश बिघूड़ी महिला विरोधी है। कांग्रेसी नेताओं ने कहा की यदि भाजपा महिलाओं का सम्मान चाहती है तो तत्काल रमेश बिघूड़ी का कालकाजी विधानसभा से टिकट रद्द कर उसे पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाए नहीं तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
पुतला फूकने वालों मे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अरुण शर्मा, डॉ मधुरिमा शर्मा, रितु शर्मा, लक्ष्मीनारायण सिंह, विष्णु दत्त शर्मा, रमेश पहलवान, सतेंद्र केम, याकूब शेख, गीता सिंह, अदनान कुरैशी, सचिन चौधरी, राजीव गुप्ता, अनुज शिवहरे, मुकेश शर्मा, सोनू कन्नौजिया, ताहिर हुसैन, बंटी खान, मान्या शर्मा, कमलेश मिश्रा, अनिल सूर्यवंशी, धर्मेंद्र सिंह, अमित वाल्मीकि, सचिन ऋषि, विकास माहौर, बिल्लू चौहान, तरुण सागर, राजीव कांत, नूर उद्दीन आदि मौजूद रहे।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- Agra News: CCTV ने पकड़ी ‘नकल की आवाज’, मियापुर में बोल-बोलकर हल कराए जा रहे थे पेपर, एफआईआर के आदेश - February 24, 2026
- सिंगापुर से गूँजा जेवर का नाम: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अगले महीने पीएम मोदी करेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन - February 24, 2026