आगरा। थाना बसई अरेला क्षेत्र के एक मंदिर से चोर पीतल के 21 घंटे, नगदी और सामान चुराकर ले गए। सुबह जब पूजा के लिए एक भक्त पूजा के लिए मंदिर पहुंचा तो ताला टूटा पड़ा देख उसने अन्य लोगों को बताया। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव बांके की ठार स्थित सिद्धेश्वर आश्रम के मंदिर में रात में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर आश्रम के शिवमंदिर के गेट का ताला काटकर अंदर लगे 21 पीतल के घंटे सहित दान पेटिका को चुराकर ले गए।
सुबह एक भक्त जब पूजा करने मंदिर पहुंचा तो उसे मंदिर के गेट का ताला टूटा मिला। इसकी जानकारी उसने मंदिर के महंत को दी। सूचना मिलने पर आसपास के अन्य लोग भी आ गए। उन्हें मंदिर में लगे 21 घंटे गायब मिले । साथ ही दान पेटिका भी चोर उठाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ’अग्रबंधु’ के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा? कमला नगर थाने में दर्ज एफआईआर के 11 महीने बाद भी गिरफ्तारी न होने पर समाजसेवियों में रोष - August 24, 2026
- आगरा के एमएलसी विजय शिवहरे को मिली बड़ी जिम्मेदारी: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की मिलावट और नकली दवा रोकथाम समिति के बनाए गए सभापति - August 24, 2026
- एसएनएमसी आगरा में सफल किडनी ट्रांसप्लांट: पति को नई जिंदगी देने वाली 31 वर्षीय मीना की हालत स्थिर, वीडियो कॉल पर हुई भावुक बातचीत, PM मोदी औऱ CM योगी का जताया आभार - August 24, 2026