यूपी के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के ताजमहल की पर्किंग में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बिना ड्राईवर के ही अचानक कार पीछे की तरफ चलने लगी। इस दौरान कई पर्यटक घायल हो गए।
हादसा दिल्ली नंबर की एक कार से हुआ। कार बिना हैंड ब्रेक लगाए पार्किंग में खड़ी थी। घटना ताजमहल पश्चिमी गेट की पार्किंग के पास की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार मालिक का पता लगाया जा रहा है।
पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गई। जैसा कि फुटेज में नजर आ रहा है अचानक कार पीछे की तरफ मुड़ती है और फिर चल पड़ती है। कार दुकान में घुसने लगती है। पार्किंग में मौजूद पर्यटक डरकर इधर उधर भागते नजर आ रहे है।
कई लोग घायल भी हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि कार बिना हैंडब्रेक लगाएं पार्किंग में खड़ी थी। महिलाओं और बच्चों सहित एक परिवार अंदर बैठा था। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने गलती से हैंडब्रेक छोड़ दिया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चल पड़ी।
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026
- आभा आईडी से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर: आगरा और अलीगढ़ मण्डल की कार्यशाला में मिशन की प्रगति पर चर्चा - March 15, 2026