आगरा। उत्तर प्रदेश में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद समेत करीब 20 से अधिक जिलों में अगले पांच दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में बारिश और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इस दौरान पूर्वांचल से पश्चिम संभाग तक के तमाम जिलों में तेज बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें होने की संभावना बनी हुई हैं, जबकि पूर्वी संभाग के अनेक स्थानों पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना है। 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जा की गई है। 6 मई को भी कई जगहों पर बारिश का अलर्ट है।
आज नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मैनपुरी इटावा, औरैया, कन्नौज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, बदायू, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, हापुड़, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, संभल और अमरोहा में कई जगहों पर बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमालयी क्षेत्र में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से प्रदेश में 10 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उसके बाद फिर से गर्मी का सिलसिला शुरू हो सकता है। अगले 72 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में आज राजधानी लखनऊ समेत, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या, बस्ती, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, अमेठी, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, मीरजापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और संत कबीर नगर में कई जगहों पर झमाझम बारिश का अलर्ट है।
- आगरा में स्ट्रैची ब्रिज के पास दर्दनाक हादसा: गहरे गड्ढे में पैर फंसने से यमुना में डूबा शख्स, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव - September 23, 2026
- ताजमहल देखने आए अमेरिकी दंपति का पर्स चोरी: मथुरा से दो किशोर हिरासत में, 500 अमेरिकी डॉलर बरामद - September 23, 2026
- अग्रवाल समाज अब किसी दल की ‘बंधुआ जागीर’ नहीं: ब्रज क्षेत्र के शपथ ग्रहण में राजनीतिक उपेक्षा के खिलाफ फूटा आक्रोश, ‘फ्लोटिंग वोटर’ बनने का ऐलान - September 23, 2026