आगरा: कोतवाली क्षेत्र के चांदी व्यापारी की लाखों रुपये की चांदी उसके अपने कारीगर ने हड़प ली। आरोपी फरार है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच कर दी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पीड़ित कृष्ण गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह आवास विकास निवासी चांदी कारीगर रवि कुमार से चांदी की पायल एवं पुरानी पायलों की मरम्मत कराता है। कारीगर को अलग-अलग तिथियों में करीब 16 किलोग्राम चांदी दी गई थी।
शिकायत के अनुसार, कारीगर रवि कुमार ने तय समय पर चांदी व उससे बने आभूषण नहीं लौटाए। इसके अलावा भी 50 हजार रुपये भी उस पर बकाया हैं। आरोपी कारीगर घर से गायब और उसने कॉल उठाना भी बंद कर दिया है। पुलिस कारीगर की तलाश कर रही है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ सिविल कोर्ट में दायर किया मानहानि का मुकदमा, अयोध्या के मछली भोज विवाद से जुड़ा है मामला - September 1, 2026
- आगरा में पारिवारिक विवाद के बाद खौफनाक कदम: पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को रेलवे ट्रैक पर लेटाया; पुलिस की सूझबूझ से बची चार जिंदगियां - September 1, 2026
- आगरा सेंट्रल जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में कैदी ने कसा फंदा: एनडीपीएस के मामले में 8 साल से बंद है आरोपी, प्रशासन ने बताया ‘आत्महत्या का नाटक’ - September 1, 2026